Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘सच बेधड़क’ अखबार के एप की प्री-लॉन्चिंग मुख्यमंत्री ने की!

जयपुर। राजस्थान में कुछ ही समय में अपनी बेहतरीन पत्रकारिता से विशेष पहचान बनाने वाले समाचार पत्र सच बेधड़क ने सफलता की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर दैनिक हिंदी अखबार “सच बेधड़क” की मोबाइल ऐप का प्री – लॉन्चिंग की।

इस मौके पर CM के साथ सच बेधड़क के चेयरमैन विनायक शर्मा और संपादक मनोज माथुर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी और सच बेधड़क की मुद्रक एवं प्रकाशक मिताली यादव और डिजिटल हेड रवि कुमार मीणा भी इस लॉन्चिंग कार्यक्रम का हिस्सा बने। यह मोबाइल ऐप 10 दिन में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने सच बेधड़क के इस ऐप को चलाकर देखा और चेयरमैन विनायक शर्मा ने इसके फीचर्स की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री गहलोत ने सच बेधड़क अखबार एवं मोबाइल ऐप की सराहना की।

बता दें कि अखबार के चेयरमैन विनायक शर्मा ने बहुत कम समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बेहतरीन प्रोजेक्ट लॉन्च कर अपनी काबिलियत को साबित किया है। नॉन जर्नलिज्म फील्ड से होने के बावजूद पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत ही कम समय में मजबूत पकड़ बनाकर अपनी क्षमताओं को साबित किया है। एक बड़े मीडिया हाउस के जरिए 100 से ज्यादा परिवारों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का प्रमुख जरिया बने हुए हैं और लगातार प्रिंट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में नित नए प्रयोग कर आगे बढ़ रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से ज्यादा का विभिन्न बड़े मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार मनोज माथुर इस पूरी टीम को संपादकीय प्रभारी के तौर पर मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

जल्द होगा जोधपुर संस्करण लॉन्च

विनायक शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि जल्द ही सच बेधड़क का जोधपुर संस्करण भी शुरू होने जा रहा है। गहलोत ने मोबाइल ऐप और अखबार के नए संस्करण के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन