Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार अनीता चौधरी फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य बनीं

Vikas Mishra-

तो अब सेंसर बोर्ड में गूंजेंगे ठहाके। जी हां, हमारी पारिवारिक मित्र अनीता चौधरी अब केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य हो गई हैं।

अनीता न्यूज-24 में हमारी सहकर्मी रही हैं तो मेरी पत्नी की ये मित्र हैं। 14 साल पुराना नाता है। अनीता इन दिनों अपने बेबाक बोल की वजह से मीडिया, सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। अनीता को सब कुछ साफ-साफ कहने की आदत है, लिहाजा कई बार क्रांति भी कर देती हैं।

मैंने अनीता चौधरी के बारे में तब लिखा था, जब वे प्रेस क्लब का चुनाव लड़ रही थीं। जीत भी उन्हें हासिल हुई। एक नहीं बल्कि दो-दो बार, लेकिन प्रेस क्लब के महान कर्ता-धर्ता उनके बिंदास बोल बर्दाश्त नहीं कर पाए। घपले, घोटाले को लेकर पूछे गए वाजिब सवालों से तिलमिला गए। सदस्यता ही खत्म कर दी।

अनीता चौधरी की सबसे खास बात है इनका ठहाका जो कम से कम 500 वर्ग मीटर तक गूंज सकता है। गंभीर मुद्रा में इनकी तस्वीर खींच पाना थोड़ा मुश्किल काम हो जाता है। अब अनीता फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य हो गई हैं तो वहां भी उनके ठहाके गूंजेंगे ही। अनीता जी को इस उपलब्धि पर बहुत -बहुत बधाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन