Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टी20 विश्वकप से पहले दैनिक जागरण वेबसाइट के स्पोर्ट्स हेड विप्लव ने अचानक दिया इस्तीफा

दैनिक जागरण डिजिटल के स्पोर्ट्स का कार्यभार संभाल रहे प्रभारी विप्लव कुमार ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दैनिक जागरण के साथ तीन साल से ज्यादा काम करने वाले विप्लव ने सितंबर में हुए एशिया कप के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया.

अभी उनके नए पते के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वो लगभग 16 साल से खेल जगत की खबरों को कवर करने का काम कर रहे हैं.

इससे पहले उन्होंने जी न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट क्रिकेट कंट्री हिन्दी को लीड किया था. जी के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने ईटीवी के नए प्रोजेक्ट ईटीवी भारत बेवसाइट पर काम किया था. वह इसके फाउंडर टीम का हिस्सा थे और स्पोर्ट्स डेस्क का कार्यभार संभाल रहे थे.

2008 में अपने खेल पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले विप्लव ने बतौर टीवी एंकर प्रोड्यूसर काम किया. कई टीवी न्यूज चैनल के साथ काम करने के बाद 2014 में डिजिटल मीडिया का रुख किया था. विप्लव जल्द ही किसी नए संस्थान के साथ जुड़ सकते हैं, हालांकि इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन