Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ठगी के आरोपी दुर्गेश आर सिंह को 17 अक्टूबर को अदालत में हाजिर होने का निर्देश

सुजीत सिंह प्रिंस-

ठगी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर आए आरोपी दुर्गेश आर सिंह की मुसीबत एक बार फिर बढ़ सकती है। मुंबई के एक सत्र न्यायालय ने दुर्गेश आर सिंह को अगले डेट 17 अक्टूबर 2022 को अदालत में हाजिर होकर यह बताने को कहा है कि क्यों ना उसकी जमानत रद्द कर दी जाए।

अगर ठगी के इस आरोपी की जमानत रद्द होती है तो उसे फिर से जेल जाना पड़ सकता है। मुंबई की एक लॉ फर्म ने बकायदे एक नोटिस जारी कर दुर्गेश को अदालत के इस आदेश से अवगत कराया है।

इस लॉ फर्म के मैनेजिंग पार्टनर एडवोकेट गौरव शुक्ला ने 3 अक्टूबर 2022 को भेजे अपने पत्र में रेफ्रेंश दिया है कि दिंडोशी कोर्ट ने हियरिंग नंबर 300 of 2022 में एफआईआर नंबर 94 of 2016 जो ओशिवरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, में कैसिंलेशन of बेल ग्रांटेंड को लेकर यह पत्र है, जिसमें आपको 17 अक्टूबर 2022 को ठीक 11 बजे सत्र न्यायालय , दिंडोशी में माननीय ए.जेड. खान की अदालत में उपस्थित होना है।

Durgesh R Singh

अगर आप इस तिथि और समय पर उपस्थित नहीं हुए या अदालत के निर्देशों का पालन नहीं किया तो आपकी एफआईआर नंबर 94 of 2016 में मिली आपकी जमानत रद्द हो सकती है।

आपको बतादें कि दुर्गेश के खिलाफ मुंबई के कई भोजपुरी फिल्म निर्माताओं ने ठगी का आरोप लगाया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन