Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सरकारी कर्मचारियों ने दैनिक जागरण के बॉयकॉट का आह्वान किया

दैनिक जागरण के 04 अक्टूबर के अंक में पुरानी पेंशन पर डॉ. अजय खेमरिया के लेख को लेकर सरकारी कर्मचारी अखबार के प्रति काफी नाराज हैं। गुस्से का आलम यह है कि इन कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर #boycotJagran का अभियान छेड़ दिया है।

इन लोगों ने दैनिक जागरण संस्थान पर आरोप लगाया है कि सरकार के दबाव में आकर 35 साल तक देश की सेवा करने वाले सरकारी कार्मिकों के पुरानी पेंशन की मांग के खिलाफ दैनिक जागरण अखबार ने जहर उगला है।

कुछ कर्मचारियों ने तो दैनिक जागरण अखबार को देश के प्रति खतरा बता दिया। सरकारी कर्मचारियों का कहना है कि जो अखबार अपने कर्मचारियों को मजीठिया वेज नहीं दिया और उनसे फर्जी हस्ताक्षर कराकर उनका हक मार लिया, ऐसे अख़बार से उम्मीद क्या की जा सकती है।

सरकारी कर्मचारियों ने दैनिक जागरण अखबार, इसकी वेबसाइट और इस संस्थान के पत्रकारों का बहिष्कार का एलान कर दिया है।

देखें ये वीडियो-

https://youtu.be/QpJrUTdVyyM

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अतुल द्विवेदी

    October 6, 2022 at 10:40 am

    दैनिक जागरण हो या कोई पत्र अथवा पत्रिकारिता यदि भय बस प्रिय बोलने, चाटुकारिता करने के लिए करता है तो अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ कार्य करता है।।
    जो अविश्वसनीय था आज दैनिक जागरण के संपादक के द्वारा किया गया यह शिक्षक कर्मचारी ही नहीं बल्कि प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को आहत करने वाला असहनीय महाशूल है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन