Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

फ़िल्म सिटी नोएडा में आज फिर से जन्म ले रहा है ‘सूर्या समाचार’, ज्वाइन करने वालों की लिस्ट देखिय!

देश के टीवी न्यूज़ चैनल्स में सूर्या समाचार ने एक नई उड़ान भरी है….बुधवार को सूर्या समाचार की री-लॉचिंग एडिटर इन चीफ मुकेश राजपूत की अगुवाई में की गई…

सूर्या समाचार के री-लॉंचिंग के मौके पर फिल्म सिटी स्थित दफ्तर में भव्य कार्यक्रम किया गया…सूर्या समाचार नेशनल प्लेटफॉर्म टाटा स्काई, एयरटेल, फास्ट-वे, डेन, सिटी केबल समेत तमाम बड़े केबल नेटवर्क के अलावा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगा…

सूर्या समाचार के एडिटर इन चीफ मुकेश राजपूत तीन दशकों से पत्रकारिता कर रहे हैं…मुकेश राजपूत दूरदर्शन, सहारा समय, पी-7, वाइस ऑफ इंडिया समेत कई बड़े चैनल्स में अहम पदों पर काम कर चुके हैं….मुकेश राजपूत न्यूज़18 हरियाणा के संपादक भी रह चुके हैं…

मुकेश राजपूत एडिटर इन चीफ

सूर्या समाचार के इस री-लॉन्च में अब CEO की भूमिका में एस बी नवरंग होंगे, ये इससे पहले कई कॉर्पोरेट हाउस, प्रोडक्शन हाउस में अपनी साख का लोहा मनवा चुके हैं…एसबी नवरंग की भूमिका टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के समन्वय को सुदृढ़ कर आने वाले समय की पत्रकारिता को एक नई दिशा देने का काम करेगी.

SB Navrang CEO Surya Samachar

हाल ही में न्यूज़ 18 से आए अमित ठाकुर चैनल के साथ बतौर एसोसिएट एडिटर जुड़े हैं…अमित ठाकुर की पहचान टीवी स्क्रीन पर एस्परीमेंट और एग्रेसिव जर्नलिज्म के तौर पर है….वहीं कई चैनल्स में काम कर चुके और न्यूज़18 हरियाणा से आए राज ठाकुर एसोसिएट एडिटर(इनपुट) कार्यरत हैं…जो इनपुट का जिम्मा संभाल रहे हैं….

हरियाणा के करीब सभी चैनल्स में बतौर सीनियर एंकर काम कर चुकी और न्यूज़18 से ही आईं शारदा सरोहा गोयत भी सूर्या समाचार में एसोसिएट एडिटर की भूमिका में हैं…वहीं नवीन चौधरी चैनल में आउटपुट हेड हैं…जबकि सर्वेश मिश्रा को इनपुट हेड की जिम्मेदारी दी गई है….पिछले तीन दशक में से न्यूज़ चैनल्स में एंकरिंग कर रही है और कई अहम पदों पर रहीं अजीता जैन ने बतौर कंसल्टिंग एडिटर ज्वाइन किया….

लंबी पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले, आज तक, एबीपी, जी न्यूज़ समेत तमाम चैनल्स में काम कर चुके अरुण उनियाल को हिमाचल प्रदेश का ब्यूरो चीफ बनाया गया है…

वहीं एबीपी न्यूज़ को छोड़कर सूर्या समाचार ज्वाइन करने वाले वरुण कालिया को आईटी हेड की जिम्मेदारी दी गई है…

कुल मिलाकर भारी भरकम टीम के साथ सूर्या समाचार की लॉन्चिंग की गई है जिसमें अनुभवी और युवा पत्रकारों का संतुलन है….तकीनीकि के तौर पर सूर्या समाचार के सेटअप को फिल्म सिटी के बेहतरीन चैनलों में से एक माना जाता है,,,

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Niranjan nandal

    April 28, 2023 at 9:08 am

    Hello my name is Niranjan Nandal. I want to join your organization, serving people through journalism for the last 15 years, A to Z news channel, Focus TV, mh1, etc. channels, by being on the post of Bureau Chief, I have fulfilled my responsibility.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन