Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अविनाश पांडेय ने नवभारत से दिया इस्तीफ़ा

नवभारत दैनिक समाचार के मुंबई एडिशन में डिजिटल विंग से पत्रकार अविनाश दिनेश पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि नवभारत संस्थान में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। मैनेजमेंट के तुगलकी फरमान और दबाव के चलते नवभारत से पत्रकारों का लगातार आना जाना लगा रहता है। अविनाश पांडेय ने निजी कारणों का हवाला देकर संस्थान से राजीनामा दिया है।

मुंबई की पत्रकारिता में अविनाश ने कम समय में जुझारू पत्रकार के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे मुंबई यूनिवर्सिटी गरवारे शिक्षण संस्थान से पत्रकारिता की पढ़ाई कर पिछले 7 साल से पत्रकारिता जगत में कार्य कर रहे हैं।

32 वर्षीय अविनाश पांडेय ने अबतक राजस्थान पत्रिका, विश्ववार्ता में मुंबई ब्यूरोचीफ, नवभारत जैसे संस्थानों में प्रिंट व डिजिटल विभाग में कुशल कार्य करने का अनुभव रखते हैं। अब तक की अपनी पत्रकारिता के सफर में उन्होंने कई बड़ी खबरें ब्रेक की हैं।

अविनाश ने पत्रकारिता के साथ सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए भी कार्य किया है। अविनाश पांडेय निजी डिजिटल प्लेटफार्म की शुरुआत कुछ अलग पैटर्न पर करने की तैयारी में लगे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन