Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जी मीडिया से अलग हुए जोनल हेड डॉक्टर देवेंद्र पाठक!

अब संभालेंगे एक नए चैनल की अहम जिम्मेदारी

खबर है कि देवेंद्र पाठक ने ज़ी मीडिया को अलविदा कह दिया है. फिलहाल जी मीडिया में देवेंद्र पाठक राजस्थान के जोनल हेड के पद पर जी नेटवर्क चैनल्स के सेल्स-रेवेन्यू का कार्य देख रहे थे. 6 वर्ष पूर्व ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क के Head Sales and Marketing के पद को छोड़कर जी मीडिया से जुड़े थे.

उड़ती हुई खबर यह भी है कि डॉ देवेंद्र पाठक जी मीडिया में अपनी पारी को विराम देकर राजस्थान के उभरते हुए एवन चैनल के मजबूत स्तंभ के तौर पर जुड़ रहे हैं. मीडिया जगत में 20 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले देवेंद्र पाठक जी मीडिया से पहले ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क, 94.3 माय एफएम रेडियो, अमर उजाला ,आंध्र ज्योति एवं दैनिक भास्कर जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में नेशनल हेड, यूनिट हेड, स्टेशन हेड जैसे उच्च पदों पर कार्य कर चुके हैं.

शिक्षा में इंजीनियरिंग स्नातक बीटेक, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मैस कम्युनिकेशन एवं हाल ही में डॉक्टरेट पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉक्टर देवेंद्र पाठक को व्यवहार और रिलेशनशिप के दम पर शत प्रतिशत सेल्स रेवेन्यू का टारगेट अचीव करने के लिए जाना जाता है. उनकी गिनती राजस्थान में कारपोरेट और रिटेल जगत में बेहतर रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट देने वाला मीडिया सोल्यूशन प्रोवाइडर और बेहतर मैनेजमेंट के तौर पर की जाती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन