Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उगाहीबाज सुधीर राय की पोल एबी न्यूज के एडिटर ने खोल दी, सुनें आडियो

Yashwant Singh-

गाजीपुर के उगाहीबाज पत्रकार सुधीर राय के आडियो का सेकेंड और लास्ट पार्ट सुनिए. इसमें दावे से बता रहा है कि वह एबी न्यूज में काम करता है.

जब एबी न्यूज के एडिटर आनंद सिंह से पीड़ित शिक्षक ने बात की तो आनंद ने साफ कहा कि सुधीर राय उनके यहां काम नहीं करता है और वे उस पर मुकदमा लिखाएंगे.

इस फर्जी पत्रकार के बारे में पता चला है कि यह दो सफाईकर्मियों को सफाई न किए जाने से संबंधित खबर छापकर नौकरी खाने की धमकी देते हुए दो दो हजार रुपये वसूल चुका है.

कितना घटिया स्तर है इसका.

शिक्षक दिग्विजय सिंह से वसूली करने पर अड़ा यह कथित पत्रकार न तो विज्ञापन का रेटकार्ड देता है, न रसीद देता है, न चैनल का एकाउंट देता है और न चैनल का कोई पहचान पत्र रखता है. यह अपने निजी एकाउंट में पैसे मांगता है और टाइम से पैसे न दिए जाने पर देख लेने की धमकी देता है. मतलब यह दल्ला तो बिलकुल भी पत्रकार नहीं है. यह सिर्फ उगाही करता है. इसकी सही जगह तो जेल ही है.

गाजीपुर के शिक्षक संगठन इस मामले का संज्ञान लें और इस अपराधी आदमी के खिलाफ एफआईआर लिखाने की प्रक्रिया शुरू करें.

वसूलीबाज सुधीर राय और एबी न्यूज के एडिटर आनंद सिंह का आडियो सुनें-

आडियो का पहला पार्ट सुनें-

मूल खबर-

क्यूआर कोड पत्रकारिता : विज्ञापन के नाम पर शिक्षकों को ‘टाइम से पेमेंट’ करने की धमकी देता है ये वसूलीबाज पत्रकार!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन