Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एक नए लांच हुए न्यूज़ चैनल के लखनऊ कॉनक्लेव ने मचाया धमाल!

‘आज की खबर’ के कॉन्क्लेव में सियासत के बड़े चेहरे एक मंच पर, तीखे सवालों के बीच हुआ सीधा संवाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘आज की खबर’ के मीडिया कॉन्क्लेव ‘हम भारत के लोग’ ने राजनीतिक और मीडिया जगत में अपनी मजबूत और प्रभावशाली मौजूदगी दर्ज कराते हुए खुद को एक गंभीर और विश्वसनीय मंच के रूप में स्थापित कर दिया। कॉन्क्लेव की शुरुआत ‘आज की खबर’ के चेयरमैन चंद्रसेन वर्मा द्वारा सभी अतिथियों के गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई, जिसमें उन्होंने मंच पर उपस्थित नेताओं, वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया।

‘आज की खबर’ ने इस कॉन्क्लेव के माध्यम से ये साबित कर दिया कि पत्रकारिता आज भी सत्ता से सवाल करने और समाज को दिशा देने की ताकत रखती है। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विचारों का महासंगम था, जहां राजनीतिक जगत के तमाम दिग्गज, वरिष्ठ पत्रकार और जनहित एक ही मंच पर आमने-सामने नजर आए। इसी के साथ यह आयोजन मीडिया जगत में चर्चा का केंद्र बन गया।

इस खास कॉन्क्लेव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जैसे प्रभावशाली नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। अलग-अलग विचारधाराओं के इन नेताओं का एक मंच पर आना इस बात का संकेत है कि ‘आज की खबर’ अब केवल एक न्यूज चैनल नहीं, बल्कि संवाद और लोकतांत्रिक बहस का मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है।

खास बात यह रही कि इस कॉन्क्लेव में देश-प्रदेश के कई वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति भी देखने को मिली, जिन्होंने अपने अनुभव और दृष्टिकोण से चर्चा को और अधिक समृद्ध बनाया। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की गंभीरता और विश्वसनीयता को एक नया आयाम दिया।

इसी क्रम में विवेक तांगड़ी, लेटे हुए हनुमान मंदिर के मुख्य सेवादार, की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सामाजिक और आध्यात्मिक आयाम भी प्रदान किया, जिससे कॉन्क्लेव की गरिमा और व्यापकता और बढ़ गई।

कॉन्क्लेव के दौरान देश और प्रदेश की राजनीति, विकास, नीतियों और जनहित के मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। ‘आज की खबर’ ने इस आयोजन के जरिए यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का माद्दा भी रखता है। जिस तरह से चैनल ने इतने बड़े राजनीतिक चेहरों को एक मंच पर लाकर सार्थक बहस कराई, वह उसकी बढ़ती साख और विश्वसनीयता का प्रमाण है।

कुल मिलाकर, यह मीडिया कॉन्क्लेव न सिर्फ सफल रहा, बल्कि इसने ‘आज की खबर’ को देश के प्रमुख और भरोसेमंद न्यूज चैनल के रूप में और मजबूत किया है। आने वाले समय में ऐसे आयोजन चैनल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का काम करेंगे।

कुछ अन्य तस्वीरें देखिए-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन