Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

आजतक ने स्वतंत्र देव सिंह के जल जीवन मिशन की पूरी कलई खोल दी, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन को एक बड़ा घोटाला कहा जाए तो बड़ी बात न होगी। राज्य के कई जिलों में घरों तक पानी की टोटियां तो पहुंच गईं लेकिन उनमें पानी आज तक नहीं आया। न ही कोई जिम्मेदार वापस झांकने ही गया। कानपुर समेत आसपास के तमाम जिले जिन्हें उंगलियों पर गिनाया जा सकता है, वहां आज भी टोटियां पानी निकलने के लिए जिम्मेदारों का मुंह ताक रही हैं….


अभिषेक उपाध्याय-

आज तक ने शानदार इंवेस्टीगेशन किया है। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘जल जीवन मिशन’ का। इसके नतीजे में यूपी के बारे में साफ साफ़ छपा है- “दावे ऊंचे, हकीकत शून्य।”

सोचिए ‘शून्य’ शब्द का इस्तेमाल किया है आज तक ने। योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह का नाम लिखकर कहा है कि हकीकत उनके दावों की पोल खोलती है।

सरकारी बोर्ड पर दावे लिखे हैं, जबकि जमीनी हकीकत शून्य है। आज तक जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से जवाब मांग रहा है।

जल शक्ति मंत्री जब योगी आदित्यनाथ के साथ भ्रमण करने से फुर्सत पाएंगे तब न जवाब देंगे! बेटे को सरकारी प्रोटोकॉल और खुद योगी आदित्यनाथ के आगे पीछे सालों-साल।

यही इनकी राजनीति का जल जीवन है? नलों में भले ही पानी न हो, मगर योगी आदित्यनाथ के आगे पीछे घूमते हुए इनकी राजनीति के ट्यूबवेल में गले तक पानी भरा हुआ है?

प्रधानमंत्री जी, क्या विकास उतरा है ज़मीन पर? अगले गणतंत्र दिवस में एक कीर्ति चक्र इस विकास के नाम कर दीजिएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन