Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आजतक न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

नोएडा : कई कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में, दिगवंत नेता राजीव त्यागी के मुद्दे पर कर रहे थे विरोध, चैनल डिबेट के दौरान बिगड़ी थी राजीव त्यागी की तबीयत, कांग्रेसी कार्यकर्ता कर रहे थे निजी चैनल के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में, कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने लिया हिरासत में

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की आज तक न्यूज़ चैनल पर डिबेट के बाद हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। इस मामले में कांग्रेस न्यूज़ चैनल पर हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जिसकी वजह से राजीव त्यागी को हार्टअटैक आया।

राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी ने भी यह आरोप लगाया था। युवा कांग्रेस और नोएडा महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता आज तक न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे थे। नोएडा पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को नोएडा के थाना सेक्टर-20 ले जाया गया।

नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुद्दीन का कहना है कि आज तक न्यूज़ चैनल के एंकर और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मिलकर राजीव त्यागी को मानसिक आघात पहुंचाया। इसकी वजह से वह परेशान हो गए और उनकी हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।

आजतक न्यूज़ चैनल पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है। राजीव त्यागी की हत्या की गई है। इस मामले में न्यूज़ चैनल और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने हम लोगों को जबरन रोकने की कोशिश की। हाथापाई की और मारपीट की गई है। सभी को पकड़कर थाने की हवालात में बंद कर दिया।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक चोटीवाला भी इस घेराव और प्रदर्शन में शामिल थे। दीपक चोटीवाला प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस ने दीपक चोटीवाला को भी हिरासत में लिया है। दीपक चोटीवाला का कहना है कि हम लोग कोई गुंडा अपराधी नहीं हैं। पुलिस ने बेहद अमानवीय व्यवहार किया है। कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। गर्मी के कारण लोगों को प्यास लगी तो पुलिस ने पानी तक भी नहीं दिया।

एक और भारतीय जनता पार्टी के नेता, दूसरी ओर केंद्र-राज्य सरकार के मंत्री-विधायक और तीसरी तरफ पुलिस-प्रशासन हैं। ये सब विपक्ष और आम आदमी पर जोर जबर्दस्ती करने से चूक नहीं रहे हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की बुधवार को हार्टअटैक के कारण मौत हो गई है। राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी ने आरोप लगाया कि उनके पति की मौत का कारण संबित पात्रा की अभद्र टिप्पणियां और दुर्व्यवहार है। संबित पात्रा ने आज तक न्यूज़ चैनल पर बहस के दौरान बेहद असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि संबित पात्रा के द्वारा राजीव त्यागी को बार-बार जयचंद कहे जाने से वह बेहद परेशान हो गए थे।

संगीता त्यागी ने कहा है कि उनके पति को फेक हिंदू और टीका लगाने वाला पाखंडी बताकर संबित पात्रा ने मानसिक रूप से आघात पहुंचाया है। इसकी वजह से उनके पति को सदमा लगा और उन्हें हार्ट अटैक आया। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नोएडा में न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने इन लोगों को रोका। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर हाथापाई हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन