Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गाली सुनने के बाद भी गज़ब का धैर्य दिखाया है आजतक के इस रिपोर्टर ने!

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आजतक संवाददाता समर्थ श्रीवास्तव की 22 मिनट की एक वीडियो क्लिप वायरल है। महिला से बात कर रहे रिपोर्टर ने जैसे ही घटना से संबंधित बात शुरू की तभी बगल में बैठे एक शख्स ने गाली बकना शुरू कर दिया, लेकिन संवाददाता अपने सवालों पर थोड़ा रुककर काम करता रहा… देखें


आलोक पाठक-

मैं आज तक के रिपोर्टर समर्थ श्रीवास्तव के धैर्य की तारीफ करता हूं। जो गाली सुनने के बाद भी विचलित नहीं हुए और सवाल पूछते रहे।

वैसे ब्रेकिंग और एक्सक्लूसिव के चक्कर में दिल्ली में बैठे एसाइनमेंट के लोगों को ये देखना चाहिए की उनकी जिद के चलते रिपोर्ट्स का फील्ड में कितना अपमान होता है।


क्या है पूरा घटनाक्रम?

राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में वर्धमान पैथालॉजी के संचालक और शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की बीती 20 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी बेटे अक्षत सिंह को पुलिस ने बुधवार को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पेशी के दौरान मीडिया के सवालों पर अक्षत ने कहा, “सॉरी, गलती हो गई।”

पुलिस के अनुसार, अक्षत ने अपने पिता की उनकी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद उसने तीन दिनों तक पिता की गुमशुदगी का नाटक किया और खुद ही थाने में तहरीर भी दी, ताकि शक उससे दूर रहे।

जांच के दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद अलीनगर सुनहरा नहर के पास से शव के टुकड़े बरामद किए गए। आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए अक्षत ने खून से सनी चादर और अन्य सामान जला दिए थे।

पुलिस ने घर से हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी राइफल और अन्य अहम सबूत भी बरामद कर लिए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। इसी मामले की रिपोर्टिंग करने आजतक के संवाददाता समर्थ परिवार की रिपोर्ट करने पहुंचे थे, जहां ये गाली गलौज वाला सीन शूट हो गया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन