Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सर्जिकल स्किन स्टेपलर को सामान्य स्टेपलर पिन लिख रहा आजतक; डॉक्टर ने करेक्ट किया!

बिहार के नवादा की एक घटना को लेकर खबर दिखाने की जल्दबाज़ी में Aaj Tak खुद सवालों के घेरे में आ गया है। चैनल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा कर दिया कि डॉक्टर ने सिर फटने पर टांकों की जगह “सामान्य स्टेपलर पिन” लगा दी, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि सर्जिकल स्किन स्टेप्लर मेडिकल प्रैक्टिस में इस्तेमाल होने वाली सामान्य तकनीक है।

न्यूरो सर्जन Dr Vikas ने चैनल की इस प्रस्तुति को सुधारते हुए कहा कि पहले यह साफ होना चाहिए कि घाव बंद करने के लिए मेडिकल स्टेपलर इस्तेमाल हुआ था या सचमुच ऑफिस स्टेपलर—क्योंकि दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है।


आजतक ने बिहार की एक खबर एक्स पर शेयर कर लिखा है-

बिहार: सिर फटने पर डॉक्टर ने टांकों की जगह लगा दी स्टेपलर पिन

नवादा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरोमुरार गांव के एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने के बाद एक ग्रामीण डॉक्टर ने टांके लगाने की जगह सामान्य स्टेपलर मशीन से पिन लगा दीं.


जिसके जवाब में न्यूरो सर्जन डॉ विकास ने करेक्ट किया है-

Hello aajtak

हाँ स्टेप्लर मशीन से पिन लगा दी है लेकिन यह Surgical skin stapler है। हम रोज़ लगाते हैं। आजतक वालो थोड़ा तो ज्ञान रखा करो, फैक्ट चेक तो किया करो, पत्रकारिता का तो लिहाज रखो!

2000 के नोट में नैनो चिप नहीं थी, यह भी सिंपल स्टेप्लर पिन नहीं है।


पूरी तल दी गोदी मीडिया की, गलगोटिया से पढ़ कर आज तक में नौकरी कर रहा होगा। -शशांक


सत्या-

मत करिए मुकेश जी, मानते हैं बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में बहुत सुधार चाहिए किंतु ये case सर्जिकल स्टेपल का लगता है। बिना वेरीफाई किए आप बिहार को बदनाम करना शुरू मत करिए।

आप में और बिहार को बदनाम करनेवाले अन्य सड़क छाप छपरियों में कोई अंतर नहीं रहेगा!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन