Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अभिजीत मजूमदार, सिद्धार्थ राय, गौतम आचार्जी, अजित कुमार दुबे जुड़ गए एशिया नेट न्यूज़ नेटवर्क से

मेल टुडे के पूर्व संपादक अभिजीत मजूमदार ने लगभग ३ महीने पहले इस्तीफा दे दिया था. उनके नए असाइनमेंट के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी.. खबर है कि उन्होंने एशिया नेट न्यूज़ नेटवर्क ज्वाइन कर लिया है और उनके साथ कई पत्रकार जुड़ने लगे हैं. सबसे पहले मेल टुडे से लगभग ४ महीने पहले डीएनए में गए सिद्धार्थ राय ने एशिया नेट न्यूज़ नेटवर्क ज्वाइन किया..

उसके बाद मेल टुडे के गौतम आचार्जी, जो संपादक के PA हुआ करते थे, उन्होंने ज्वाइन किया… अब खबर ये आ रही है कि मेल टुडे में डिफेन्स बीट देखने वाले अजित कुमार दुबे भी एशिया नेट के पाले में चले गए हैं….

एशिया नेट साउथ इंडिया का नामी न्यूज़ नेटवर्क है जो वहाँ की कई रीजनल भाषाओं के न्यूज़ चैनल संचालित करता है… ‘रिपब्लिक’ इंग्लिश चैनल भी इसी ग्रुप का है. एशिया नेट का का नया वेंचर हिंदी और इंग्लिश का वेब पोर्टल है जो जल्द लांच होने वाला है.. एशिया नेट न्यूज़ नेटवर्क में स्टेट लेवल पर भर्तियां खुली हैं…

https://www.youtube.com/watch?v=55NezS4H4_4

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन