Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इलाहाबाद में वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला, स्टूडियो संचालक ने की मारपीट

दी पायनियर न्यूज़ पेपर इलाहाबाद के ब्यूरो चीफ और शहर के वरिष्ठतम पत्रकार अभिलाष नारायण को उनके तथाकथित मकान मालिक (स्टूडियो संचालक) राजीव वाष्णेय और उसकी पत्नी गीता ने मंगलवार रात बुरी तरह मारा पीटा। श्री अभिलाष नारायण के साथ ही उनकी पत्नी को मारा और उनसे बदतमीजी भी की। यही नहीं, कथित मालिक स्टूडियो संचालक ने श्री नारायण के कमरे में घुस कर मारा और दोनों को भद्दी भद्दी गालियां दी। उनसे अभद्र व्यवहार भी किया। उनके चेहरे पर कई बार किये। पत्थर से भी मारने का प्रयास किया।

वरिष्ठ पत्रकार की तरफ से तहरीर कर्नलगंज कोतवाली में दी गयी है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. विपिन टांडा, सीओ कर्नलगंज से की गयी है। एसपी सिटी के आदेश पर मौके 100 डायल और थाने से पुलिस फोर्स गयी और दोनों पार्टियों को थाने पर बुलाया। देर रात तक पीड़ित पत्रकार की तरफ से दी गयी तहरीर पर मुकदमा नहीं दर्ज हो सका था। उधर पुलिस ने दूसरे तरफ से भी लिखित तहरीर ले ली है। वरिष्ठ पत्रकार की तरफ से कई पत्रकार घटना स्थल और थाने पर भी पहुंचे लेकिन पुलिस ने अभी कोई कार्यवाई नहीं की। पत्रकारों ने कर्नलगंज पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए स्टूडियो संचालक से साठ-गांठ का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इस स्टूडियो संचालक के सम्बन्ध कई पत्रकारों से भी है जो इनकी रात में जाम की व्यवस्था करता है।

इस घटनाक्रम के दूसरे पक्ष की तरफ ध्यान दिला रहे हैं इलाहाबाद के पत्रकार मुमताज अहमद… इसे भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन