Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अभिषेक मेहरोत्रा इस कंपनी में बने प्रेजिडेंट

मीडिया के क्षेत्र में दो दशक की सफलतापूर्वक पारी खेलने के बाद अब वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा ने अपने करियर को नए रोल में ढालने का फैसला किया है। न्यूज24 से बतौर ग्रुप एडिटर डिजिटल के पद को छोड़ने के बाद वो अब अपनी नई पारी बतौर प्रेजिडेंट शुरु कर रहे हैं। प्रडक्शन, डिजिटल कंटेंट, मीडिया बाइंग और इवेंट प्लानर के डोमेन की प्लेयर कंपनी AATHARVI Production Multimedia Pvt Ltd ने उनकी नियुक्ति प्रेजिडेंट के तौर पर की है। बताया जा रहा है कि अपने नए रोल में अभिषेक कंटेंट प्लानिंग के साथ-साथ रेवेन्यू स्ट्रैटिजी पर भी फोकस रखेंगे। 

अभिषेक मेहरोत्रा की नियुक्ति पर अथर्वी प्रडक्शन मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर डॉ.अर्चना सिंह ने कहा कि अभिषेक के साथ पिछले 6 महीने से इनोवेशन और रेवेन्यू स्ट्रेटिजी को लेकर डिस्कशन चल रहे थे और फाइनली अब अभिषेक अथर्वी प्रडक्शन मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड का अहम हिस्सा बने हैं, हम तेहदिल से उनका स्वागत करते हैं। हमें पूरी आशा कि अभिषेक के नेतृत्व में कंपनी सफलता के नए सोपान पर पहुंचेगी। उनका दो दशक का अनुभव कंपनी की ऑल ओवर ग्रोथ में कैटेलिस्ट का काम करेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन