Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एबीपी न्यूज़ से राजकिशोर की विदाई

बड़ी खबर एबीपी न्यूज़ से आ रही है। काफ़ी समय से राजकिशोर के जाने की चर्चाएँ चल रहीं थीं जिस पर अब मुहर लगने की सूचना है।

राजकिशोर एबीपी न्यूज़ से कार्यमुक्त हो गए हैं। इनके शोज़ कुछ ख़ास रेटिंग नहीं दे पा रहे थे। बताया जाता है कि इनकी एबीपी में नियुक्ति अरुण जेटली के समय में हुई थी। तब अरुण जेटली मोदी सरकार के ताकतवर मंत्रियों में से एक हुआ करते थे।

इससे पहले राजकिशोर दैनिक जागरण में लम्बे समय तक नेशनल रिपोर्टर रहे। एबीपी न्यूज़ और एबीपी गंगा में उन्हें समय समय पर कई बड़ी जिम्मदारियां दी गई पर वे किसी मोर्चे पर कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

एबीपी न्यूज़ से उनकी विदाई को लेकर महीने भर से चर्चायें चल रही हैं लेकिन पुष्टि अब हुई है। फ़िल्म सिटी के सूत्रों ने बताया कि राजकिशोर अब एबीपी ग्रुप के हिस्से नहीं हैं। वे स्वतंत्र पत्रकार और स्वतंत्र विश्लेषक के रूप में एबीपी ग्रुप को सेवाएँ देते रहेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन