Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अफवाह फैलाने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस ने एबीपी माझा के रिपोर्टर को गिरफ्तार किया

Apurva Bhardwaj : महाराष्ट्र पुलिस ने एबीपी माझा के रिपोर्टर राहुल कुलकर्णी को गिरफ्तार किया एबीपी माजा ने यह खबर चलाई थी कि रेलगाड़ियां मजदूरों को उनके राज्यों तक भेज देंगी जिसके कारण बांद्रा में बड़े पैमाने पर अराजकता फैल गई थी। शाबास उद्धव ठाकरे!

तो अफवाह वाली खबर चलने वाला एबीपी न्यूज़ मराठी माझा का यह पत्रकार धरा गया! अभी उस चैनल के और लोग अंदर भेजे जाएंगे। उत्तर भारत की पैदल यात्रा की योजना बना रहा वह सिरफिरा दुबे भी अंदर किया गया है!

Bodhi Sattva : एबीपी न्यूज मराठी माझा का पत्रकार गिरफ्तार हुआ। ऐसी खबर है। मुंबई में अफवाह फैलाने वाले धरे जाएंगे। कुछ और गिरफ्तारियां हुई हैं।

यह मुंबई की पुलिस है कोई दिल्ली और दिल्ली की पुलिस नहीं!

सावधान रहें। अफवाह फैलाने वालों के मैसेज का स्क्रीन शॉट रखें। हर खबर की बारीकी से पड़ताल करें। संयम से सीमित होकर रहें। सब अच्छा होगा।

Meenu Jain : एबीपी न्यूज़ ABP News के मराठी चैनल ने किसके इशारे पर यह साज़िश की ?

आज मुम्बई के बांद्रा स्टेशन पर उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़ के पीछे एबीपी माझा मराठी न्यूज़ ने सुबह 11 बजे खबर चलाई कि प्रवासियों को उनके गांव ले जाने के लिए बांद्रा से ट्रेनें चलाई जा रही हैं ।

सूत्र बता रहे हैं कि क़रीब 150 बसों में भरकर उन्हें स्टेशन तक लाया गया । लिहाजा हजारों की भीड़ का स्टेशन पर जमा होना स्वाभाविक था ।

बड़ा सवाल यही है कि किसके इशारे पर एबीपी मराठी ने यह गलत खबर चलाई । सबको मालूम है कि मुम्बई में अफरातफरी का माहौल बनाने के पीछे किसकी साज़िश है । बाकी जांच में स्प्ष्ट हो जाएगा ।

पहले से ही घर जाने के इच्छुक प्रवासियों के लिए यह एक बड़ी खबर थी।

Sheetal P Singh : बांद्रा की कल की अफ़वाह के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने एबीपी न्यूज़ के मराठी चैनल एबीपीमॉझा के रिपोर्टर को पकड़ा है । एबीपीमॉझा ने ही यह खबर चलाई थी कि बांद्रा से सवारियों को लेकर रेल उनकी मंज़िल तक जायेगी ।

इसी खबर के फैलने से हज़ारों प्रवासी मज़दूर रेल स्टेशन पर जमा हो गए थे । गंभीर सवाल यह है कि इसी ग्रुप का हिंदी चैनल मामले को मुस्लिम एंगल देकर कान्सपिरेसी थ्योरी आगे बढ़ा रहा था ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन