Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एबीपी न्यूज़ के इस पत्रकार को ब्रिटिश संसद ने क्यों किया सम्मानित? देखें-पढ़ें…

ब्रिटिश संसद के हाऊस आफ कामन्स में वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया, भारतीय पत्रकार इन्द्रजीत राय को India’s First and World Longest Serving Forensic Journalist के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन्द्रजीत भारत में एबीपी न्यूज़ चैनल के एक्ज़ीक्यूटिव एडीटर के साथ-साथ इन्द्रजीत राय फॉरेन्सिक साइंटिस्ट और कई राज्यों की पुलिस एकेडमी के फॉरेन्सिक ट्रेनर भी हैं ।

इस अवार्ड सेरेमनी में कुल 4 अवार्ड दिए गए, भारतीय पत्रकार के अलावा UK पुलिस के डिटेक्टिव केमिस्ट्री और लंदन मेट्रोपोलिन पुलिस के अधिकारी रंजी सुनिग्रा को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सेरेमनी के दौरान ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय के आधिकारिक प्रतिनिधि सिमन ओवेन्स नें कहा कि शान्ति के लिए ज़रुरी है कि समाज के सभी लोग अपना उत्कृष्ट योगदान दें, ब्रिटेन हमेशा योगदान देने वालों को सम्मान देगा, सिमन ओवेन्स नें भारतीय फारेन्सिक जर्नलिस्ट इन्द्रजीत राय को बधाई देते हुए कहा कि सही मायनों में फारेन्सिक साइंस के इस्तेमाल से ही शान्ति के लिए विनाशक फेक न्यूज़ को रोका जा सकता है।

ब्रिटिश सांसद, ग्रीथ थामस नें कहा कि शिक्षा ही दुनिया को विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकती है, इन्द्रजीत जैसे दूसरे नौजवानों को भी विज्ञान का कुछ अलग इस्तेमाल करना होगा। इस समारोह के दौरान ब्रिटिश संसद के कई सांसद मौजूद रहे। ब्रिटेन की मेट्रोपोलिन पुलिस के सुप्रीटेन्डेन्ट मैथ्यू ग्रे नें इन्द्रजीत राय को उनके योगदान के लिए बधाई दी और फॉरेन्सिक जर्नलिज़्म को समाज में फेक न्यूज़ के खात्मे के लिए ज़रुरी बताया।

ब्रिटिश संसद में समारोह के दौरान इन्द्रजीत राय नें कहा कि भारत एक महान देश है, इसनें पिछले 10 सालों में तरक्की की तरफ कई कदम बढ़ाए हैं, भारत ने अपने पुराने कानून को बदल दिया है, फॉरेन्सिक साइन्स अब हर संगीन अपराध की जांच में ज़रुरी हो गया है। जर्नलिज़्म अब भारत में हकीकत बन चुका है।

वर्ल्ड बुक रिकार्ड के पीस अम्बेस्टर हिज़ होलीनेस राजराजेश्वर नें कहा कि दुनिया में विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल जब शान्ति और सहयोग के लिए होगा तभा सही मायनों में दुनिया विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगी। लंदन में भारतीय मूल के काउंसलर शरद झा नें इन्द्रजीत को बधाई देते हुए फॉरेन्सिक जर्नलिज़्म को सुरक्षित समाज के लिए ज़रुरी बताया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन