Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में शराब माफिया ने की Abp न्यूज़ के रिपोर्टर की हत्या!

यूपी में जंगलराज की हालत है। एबीपी चैनल के प्रतापगढ़ जिला संवाददाता सुलभ श्रीवास्तव को कल इसलिए मारकर फेंक दिया गया, क्योंकि उन्होंने शराब माफ़िया की पोल खोल दी थी।

ADG को शिकायत करने के 24 घंटे के भीतर सुलभ को मार दिया गया। भयावह हालात हैं।

प्रतापगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में ABP के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की लाश मिली है। अर्धनग्न घायलावस्था में कटरा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पाए गये। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं!

एक दिन पहले ABP का पत्रकार कहता है कि शराब माफिया से उसे जान का ख़तरा है और अगले दिन उसकी लाश मिलती है। मीडिया के लिये इतना ख़तरनाक राज्य कोई दूसरा नहीं है।

प्रतापगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में ABP के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की लाश मिलने के बाद पूरे देश के मीडिया कर्मियों में बेचैनी है। अर्धनग्न घायलावस्था में कटरा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पाए गये सुलभ को अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित किया। हालात देखकर हमले की आशंका लग रही है। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। प्रतापगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन