नई दिल्ली। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डेटा सेंटर्स में 100 अरब डॉलर के निवेश के ऐलान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आलोचकों का कहना है कि जिस उद्योगपति की कुल नेटवर्थ ही करीब 85–86 अरब डॉलर (भारतीय रुपये में लगभग ₹7.1 लाख करोड़ से कम) बताई जा रही है, वह 100 अरब डॉलर निवेश का दावा आखिर किस आधार पर कर रहा है?
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडाणी की मौजूदा संपत्ति लगभग 85.4 अरब डॉलर है, जिसके साथ वे दुनिया के अमीरों की टॉप-20 सूची से भी बाहर हो चुके हैं। ऐसे में AI सेक्टर में 100 अरब डॉलर (लगभग ₹8.3 लाख करोड़) निवेश का दावा आर्थिक रूप से अव्यावहारिक और भ्रामक बताया जा रहा है।
आलोचकों का आरोप है कि अडाणी समूह पहले से ही भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का कर्ज उठा चुका है और समूह पर विदेशी बाजारों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगे हैं। अमेरिका में चल रहे मामलों का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि ऐसे हालात में इतना बड़ा निवेश केवल सरकारी मदद, सार्वजनिक बैंकों के कर्ज और जमीन आवंटन के जरिए ही संभव हो सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि “डेटा सेंटर” के नाम पर देश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण और रियल एस्टेट आधारित मुनाफे का रास्ता खोला जा सकता है, जिसमें असली निवेश कम और सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल ज्यादा होगा।
आलोचकों ने सवाल उठाया है कि क्या यह निवेश वास्तव में निजी पूंजी से होगा या फिर एक बार फिर सरकारी नीतियों, बैंक कर्ज और सार्वजनिक संसाधनों के सहारे अडाणी समूह के विस्तार का नया मॉडल तैयार किया जा रहा है।
कुल मिलाकर, AI में 100 अरब डॉलर निवेश का दावा फिलहाल एक बड़े कारोबारी विज़न से ज्यादा राजनीतिक-संरक्षित कॉरपोरेट विस्तार की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिस पर पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल बने हुए हैं।
इस देश के लोगों को उल्लू समझते हैं अदानी जी? जिसकी कुल दौलत ही 86 bn डॉलर है, हजारों करोड़ बैंकों से उठा रखे हों, जो धोखाधड़ी के मामले में अमेरिकी कानून से भागता फिर रहा है, वो बोल रहा है कि हम 100 bn डॉलर AI में निवेश करेंगे। ये तभी संभव है जब मोदी भारत का नाम अदानी कर दें। डाटा सेंटर के नाम पर अदानी के लिए जमीन की नई लूट मचने वाली है देश में। -नवीन कुमार, वरिष्ठ पत्रकार

V Bankar
February 19, 2026 at 7:11 pm
He is also Galgotia student.
Avik
February 23, 2026 at 12:05 am
Thora sa toh Dimaag lagao. Wo aaj 1 saal ke andar 100 billion dollar invest nahi kar rahe. Wo next 10 years me bole hai. Aur har saal comoany ka valuation bhi barhta hai.
Net Investment = Equity + Debt
Equity company ka hotah hai na ki sirf promoter ka.
Company ka Valuation 250 Billion Dollar hai. Aut wo pichle 10 saal me already approx 100 billion dollar invest kar chuke hai. Jaakar thora financial statement parho amd research karo.
Yah toh tum anpadh ho, yah toh tumko sab patah hai aur jaan bujhkar aam logo ko gumrah kar rahe ho. You are just spreading propaganda.