Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पुलिस के पैरों में गिरिए, तब न्याय मिलेगा, देखें वीडियो

बलिया : बनारस से बलिया दौरे पर आये एडीजी P.V. Rama Shastri के पैरों में एक फरियादी गिर पड़ा. ये फरियादी छह साल से अपनी लापता बेटी गुलशन खातून के लिए परेशान है. गुलशन 6 साल पूर्व अपने ही गांव में ढोलक बजाने गई थी और वापस नहीं लौटी. मामला बलिया के रसड़ा कोतवाली के ग्राम कोप का है.

फरियादी जमालुद्दीन निवासी ग्राम कोप की बेटी गुलशन खातून छह सालों से घर से गायब है. अभी तक रसड़ा पुलिस जमालुद्दीन की बेटी का पता नहीं लगा पाई. अंतत: फरियादी को न्याय के लिए ADG बनारस के पैरों पर गिरना पड़ा. पीड़ित के अनुसार रसड़ा पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट भी लगा दिया है. फरियादी जमालुद्दीन का कहना है कि रसड़ा पुलिस से आस टूट चुकी है. अब सिर्फ ADG पी.वी रामशास्त्री पर ही विश्वास है, शायद मेरी बेटी मिल जाय. ADG ने पीड़ित को न्याय का भरोसा दिया.

देखें संबंधित वीडियो…

बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन