Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

अजीत पवार मौत प्रकरण- क्रैश कहेंगे, या हाई प्रोफ़ाइल षड़यंत्र?

पुष्प रंजन-

क्रैश कहेंगे, या हाई प्रोफ़ाइल षड़यंत्र? महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजीत पवार की बुधवार सुबह बारामती में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई।

किसी ने कल्पना नहीं की होगी, कि ऐसा होगा। DGCA के अनुसार, मुंबई से बारामती जा रही चार्टर्ड फ्लाइट सुबह 8.45 बजे बारामती में रनवे के पास क्रैश हो गया। विमान में सवार पवार, उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, और एक अटेंडेंट थे, साथ में दो क्रू मेंबर और तीन अन्य लोग शामिल थे. इन सभी की जान चली गई.

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है, कि विमान में “तकनीकी खराबी” पैदा हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान कंट्रोल से बाहर हो गया, जिसके कारण यह जानलेवा हादसा हुआ।

सवाल है, ऐसी “तकनीकी खराबी” उनके विमानों में क्यों नहीं होती, जिन हाथों में सत्ता का रिमोट कंट्रोल होता है? बारामती क्रैश के बारे में किसी नतीजे पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी, लेकिन मन में सवाल उठता तो है. किन आँखों की किरकिरी थे अजीत पवार?

देश के कई दिग्गज नेता, जैसे संजय गांधी, माधव राव सिंधिया, जीएमसी बालयोगी, साइप्रियन संगमा, ओ. पी. जिंदल और सुरेंद्र सिंह, दोर्जे खांडू, वाई.एस. राजशेखर रेड्डी, विजय रुपाणी भी ऐसे ही हादसों के शिकार हो गए थे.

विमान क्रैश से अलग, 2014 में इंडिया गेट के पास एक सड़क दुर्घटना में पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री, गोपीनाथ मुंडे की मौत हो गई थी। लेकिन, कभी यह साबित नहीं सका, कि ये लोग किसी साज़िश के तहत मारे गए.

मूल खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन