Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया वेज बोर्ड के तहत सेलरी मांगने पर मैनेजर ने चोरी का मुकदमा दर्ज करवा दिया!

विषय :- मजीठिया वेज बोर्ड मांगने पर चोरी का मुकदमा दर्ज करवाने के प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के बाबत

महोदय,

मैं वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका शाखा श्रीगंगानगर में कार्यरत हूं. मेरे विरुद्ध स्थानीय थाना कोतवाली श्री गंगानगर में राजस्थान पत्रिका शाखा प्रशासनिक प्रभारी श्री विनोद इन्दोरिया जी द्वारा एक झूठा वाद दायर किया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय का अनुसरण करते हुए श्रम न्यायालय में मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों के तहत वेतन की मांग करते हुए प्रार्थनापत्र दिया गया है.

इस वाद को वापस लेने के लिए मेरे ऊपर चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है. पूर्व में भी एक कर्मचारी श्री अरुण कुमार पर भी झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया था जो कि पुलिस की जांच के बाद झूठा पाया गया. इसी प्रकार मेरे ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है व अनावश्यक दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. यह सब करके पत्रिका प्रबंधन माननीय उच्चतम न्यायालय की अवमानना कर रहा है. अतः उपरोक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर मुझे न्याय दिलाया जाए.

प्राथी

नरेन्द्र कुमार
पुत्र अशोक कुमार
162 पुरानी आबादी वार्ड नं 15 16
नजदीक महिला पार्क श्री गंगानगर (राज.)
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन