Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

हाईकोर्ट के जज की अनुचित टिप्पणी से दुखी वकील ने सुसाइड किया, हंगामा शुरू

सुनील सिंह बघेल-

जबलपुर हाईकोर्ट के वकील अनुराग साहू ने सुसाइड कर लिया है। एक जमानत आवेदन पर सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय द्विवेदी ने वकील अनुराग साहू पर विपरीत टिप्पणी कर दी। इससे एडवोकेट अनुराग इतने दुखी हुए कि बाद में आत्महत्या कर ली।

साथी वकील लाश लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। जज नहीं मिले तो चीफ जस्टिस के कोर्ट में घुस गए वकील। फ़िलहाल हो रहा है हंगामा। न्यायिक इतिहास में अपनी तरह की यह पहली घटना है जब जज द्वारा अनुचित टिप्पणी किए जाने से किसी वकील ने आत्महत्या कर लिया हो।

साथी वकील की लाश लेकर पहले जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट में घुसे वकील.. नहीं मिले तो चीफ जस्टिस की कोर्ट में घुसे.. कोर्ट रूम में तोड़फोड़ की खबर है।

चीफ जस्टिस की कोर्ट में भी वकीलों द्वारा तोड़फोड़.. हंगामा… सुरक्षा अधिकारी से भी हाथापाई.. एसटीएफ ने की हाईकोर्ट में मोर्चाबंदी… वकील धरने पर बैठे।

संबंधित वीडियो देखने के लिए इस ट्विटर लिंक पर क्लिक करें-

https://twitter.com/yashbhadas/status/1575818304752848896?s=46&t=ymQq4cecZuj1VrrTIR0-eA

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ravi Yadav

    September 30, 2022 at 7:27 pm

    Ravi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन