Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

महादेव हुआ पुराना, अब गजानन की बारी या बिष्णु एप मचाएंगा धूम?

कन्हैया शुक्ला-

त्तीसगढ़ में जब विधानसभा चुनाव हो रहा था तो सबसे ज्यादा चर्चा महादेव की थी .. हर-हर महादेव घर-घर महादेव हर मोबाइल में महादेव…अरे-अरे ये बाबा भोले शंकर की बात नहीं हो रही है..यहां पर सटोरियों द्वारा निर्मित महादेव बैटिंग एप की बात हो रही है. जिसके चपेट में हजारों ग़रीब लोग आए और हजारों करोड़ों की लूट मचाई गई ..!!

इस सटोरी एप्प को लेकर दुनिया की सबसे सज्जन, ईमानदार, भ्रष्टाचार-मुक्त पार्टी BJP ने ऐसा मोर्चा खोला कि पूरे देश में लोग भूपेश बघेल को सटोरी किंग कहने लगे…,लोग कहने लगे कि भूपेश बघेल ही बैटिंग एप्प महादेव चलाते हैं. हद तो तब हो गई जब यही बात लोकसभा में छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडे ने बोल दी. मुझे लगता है कि भूपेश बघेल के कॅरियर और नेतागिरी पर इससे बड़ा डेंट कभी पड़ नहीं सकता है. सटोरी होना और CM हो के सट्टा खेलवना ये बहुत बड़ा आरोप है और जो आरोप लगा रहे उनको इसे प्रूफ़ करना चाहिए , नहीं तो भूपेश बघेल जो बोल रहे वही सच है कि महादेव एप अब विष्णु एप बन चुका है. डबल इंजन की सरकार इस एप को चला रही है!

महादेव एप्प को लेकर BJP ने इतना बवाल किया कि मोदी छत्तीसगढ़ में आ के बोले कि मित्रों ये कांग्रेस वाले तो भगवान शिव महादेव को भी नहीं छोड़े. CG के विधानसभा चुनाव में महादेव एप्प को लेकर इतना माहौल बनाया गया कि कांग्रेस की सरकार चली गई.. और अभी तक एप्प चल रहा कार्यवाही कुछ हुई नहीं ..इसमें बड़े बड़े अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं पर उन पर अभी तक कोई आंच नही आई न आएगी क्यों कि अब सब BJP के साथ गंगा स्नान कर के पाप मुक्त हो चुके हैं.

पर सवाल यर है कि क्या सच में अब ये एप्प BJP चला रही है और इसके मुखिया छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव हैं? ये मैं नहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह रहे हैं!

BJP सिर्फ़ आरोपों और भाषणों में ही महादेव एप्प का ज़िक्र करती है. जब BJP को कांग्रेस के ऊपर आरोप रेलना होता है तो महादेव एप्प और नेहरू का ज़िक्र करते हैं. नेहरू जी बड़े भाग्यशाली थे कि उनके टाइम मोबाइल और इंटरनेट टाइप कुछ नहीं था. नही तो ये बीजेपी वाले महादेव एप्प को नेहरू से जोड़ देते.

वैसे सटोरियों ने जैसे कसम खा ली है कि भगवान महादेव के पूरे परिवार को सट्टा बाज़ार में लाएंगे. पहले महादेव एप्प अब गजानन एप्प मार्केट में आ गया है. भूपेश बघेल की बात मानें तो जल्दी ही विष्णु एप्प भी धूम मचा सकता है. बघेल ने संसद में संतोष पांडे द्वारा दिए गए बयान के बाद लोकसभा स्पीकर से शिकायत की है और मांग की है कि महादेव एप्प को लेकर के सारे तथ्य सामने रखे जाएं. और सवाल किया है कि जब BJP की डबल इंजन की सरकार है तो यह एप्लीकेशन अभी क्यों चल रहा है? और इसको कौन चला रहा है?

वैसे लगता है कि जमी-जमाई दुकान को BJP उजाड़ना नहीं चाहती क्या फ़र्क पड़ता है बस दुकानदार ही तो बदलना है जो कि बदल गया है.

तो एन्जॉय कीजिये. मस्त रहिये स्वस्थ रहिये और महादेव एप्प, गजानन एप्प से अमीर बनने के चाहत में लुटते रहिये!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन