Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आगरा में कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर बरसीं पुलिस और सपाइयों की लाठियां

आगरा (उ.प्र.) : यहां कमलानगर में रह रहे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग चेयरमैन के पुतला दहन और प्रदर्शन की कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर भी सपा और पुलिस वालों ने लाठियां भांजीं। एक राउंड गोली भी चली। पुलिस ने कई पत्रकारों की पिटाई कर दी। लात-घूंसे मारे। गला पकड़ लिया। चेहरों पर नाखून मार दिए। इसके विरोध में भाजपाइयों ने पुलिस लाइन में गिरफ्तारी दी। पुलिस ने दो छात्रनेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकारों के भी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

यूपी पीसीएस पर्चा लीक होने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने  उप्र लोकसेवा आयोग के चेयरमैन डॉ. अनिल यादव के पुतले की अर्थी निकालने और उसे डॉ. यादव के कमलानगर डी ब्लाक स्थित आवास के सामने फूंकने की योजना बनाई थी।

ठीक एक बजे कार्यकर्ता श्रीराम चौक पर इकट्ठा हुए। यहां से पुतले की यात्रा डॉ. यादव के घर के सामने पहुंची। वहां पुलिस पहले से तैनात थी। डॉ. यादव के घर के बाहर छात्र नारेबाजी करने लगे। इतने में घर के अंदर से डॉ. यादव के छोटे भाई अरविंद यादव लाठी लेकर निकल आए और उन्होंने छात्र नेताओं पर हमला बोल दिया। कुछ वकील भी उनके साथ थे। छात्रों में भगदड़ मच गई।

पुलिस ने छात्रों से पुतला छीन लिया। छात्रों ने पुतला दोबारा छीनकर फूंक दिया। इसके बाद अरविंद यादव और उनके समर्थक उग्र हो गए। छात्र फिर पीटे गए। कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर भी लाठियां भांजी गईं। एक राउंड गोली भी चली।

छात्रों पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने भी कई पत्रकारों को थप्पड़ मारे। गला पकड़ लिया, चेहरों पर नाखून मार दिए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नवीन गौतम, प्रशांत परमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद यादव ने करीब 25 लोगों के खिलाफ आगजनी, लूट, बलवा, घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन