Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कानपुर संस्करण के 50 साल : पत्रकारिता के तेवर, ठसक और हनक तो ‘आज’ में ही दिखती थी!

महेश शर्मा-

त्रकारिता में शुरुआत आज अखबार से हुई थी। शैलेन्द्र भैया संपादक थे। प्रादेशिक से लोकल में लाया गया था। हफ्ते में एक दिन सामयिकी पेज अतुल निगम और मैं मिलकर निकाला करता था। ज्ञानेंद्र जी बाद में महेंद्र कनौजिया चीफ रिपोर्टर हुए।

आठ या 9 महीने हुए ही थे कि जगरण के चीफ रिपोर्टर प्रमोद तिवारी एक दिन आए और ले गए। मोहन बाबू ने इंटरव्यू लिया। दूसरे ही दिन से दैनिक जागरण में सिटी रिपोर्टर हो गए। आज की वर्किंग रिच कंटेंट के साथ मस्ती के आलम में होती थी।

नगर निगम (तब महापालिका) की रिपोर्टिंग मिली। मुकाबले में डॉक्टर रमेश वर्मा और कमलेश त्रिपाठी दोनों आज के धुरंधर रिपोर्टर। बहुत कुछ सीखने को मिला। प्लानिंग में संपादक जी और दिलीप भाई जी बेजोड़ हुआ करते थे।

पत्रकारिताबक तेवर, ठसक और हनक तो आज में ही दिखती थी। पत्रकार ऐसे कि दम बनी रहे घर चुआ करें। पहले खूब पढ़ो फिर लिखो। बिना इसके तो पत्रकार बनने का सपना भी न देखो।

पेज एक में दादा विष्णु सहाय पांडे, प्रमोद द्विवेदी, की वर्किंग गजब थी। अर्थ पत्रकारिता अखिल विज, स्पोर्ट्स में अनंत शेखर मिश्रा, क्राइम में श्याम दीक्षित, के के वर्मा जैसे दिग्गज लिक्खाड़ लोगों की सोहबत में काम का अवसर मिला। बहुत बहुत शुक्रिया टीम आज।

राम अवतार भाई साब के नेतृत्व में अखबार का 50 साल बेमिसाल है। बधाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन