Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

रांची के पत्रकार अजय कुमार का कोलकाता में निधन

रांची प्रेस क्लब शोक व्यक्त किया

रांची। पत्रकार अजय कुमार के निधन पर रांची प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लंबे समय से बीमार चल रहे अजय कुमार का आज कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गया। उनकी मौत की सूचना से रांची के पत्रकार शोकाकुल है।

अजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उनके निधन से आज हमलोगों ने एक साथी खो दिया है। उनका असमय इस दुनिया से चले जाना प्रेस क्लब और रांची के पत्रकारों को हमेशा खलेगी। इस दुख की इस घड़ी में प्रेस क्लब परिवार उनके परिजनों के साथ है।

अजय कुमार के निधन पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दूबे, सचिव अखिलेश सिंह, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर, कार्यकारिणी सदस्य गिरजा शंकर ओझा, सुनील कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, अमित दास, किसलय शानू, प्रियंका मिश्रा, दीपक जायसवाल, रंगनाथ चौबे और सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त किया है।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अजय कुमार के लिए 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शोक सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें पत्रकारों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Jharkhand Working Journalists Union

    November 30, 2020 at 11:13 am

    झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अजय कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करती है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और शोकसंतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
    विनम्र श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन