Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ 11 से अजय लाल का इस्तीफ़ा, HNN झारखंड के हेड बनाए गए

रांची – झारखंड में राजनीतिक हलचलों के बीच वरिष्ठ पत्रकार अजय लाल ने न्यूज़ 11 भारत से इस्तीफ़ा दे दिया है। वे अब HNN चैनल के झारखंड हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पत्रकारिता में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले अजय लाल ने ETV और न्यूज़ 18 में करीब 18 साल तक सेवाएं देने के बाद 2019 में न्यूज़ 11 जॉइन किया था। वहां बतौर चीफ़ रिपोर्टर उन्होंने राजनीति, शिक्षा, अपराध, और प्रशासन से जुड़ी कई अहम ख़बरें ब्रेक कीं।

वे उस समय चर्चाओं में आए थे जब पटना में मीसा भारती की शादी के दौरान एक बिजली मिस्त्री के वेश में लालू प्रसाद यादव के आवास में प्रवेश कर, एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसे आज भी याद किया जाता है।

हाल ही में उन्होंने गोल कोचिंग संस्थान पर की गई रिपोर्टिंग से फिर सुर्खियाँ बटोरीं, जिसके बाद संस्था के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफ़िले पर हुए कथित हमले की खबर भी उन्होंने सबसे पहले ब्रेक की थी।

सूत्रों के अनुसार, न्यूज़ 11 और झारखंड सरकार के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान चैनल की एकतरफा रिपोर्टिंग से सरकार नाराज़ बताई जाती है, जिससे चैनल को सरकारी विज्ञापन नहीं मिल रहे। साथ ही, रिपोर्टरों पर बाजार से विज्ञापन लाने का दबाव और समय पर वेतन न मिलना भी चर्चा का विषय रहा है।

HNN में अजय लाल को झारखंड में टीम बनाने की पूरी स्वतंत्रता दी गई है। चैनल की झारखंड यूनिट की आधिकारिक शुरुआत अगस्त में प्रस्तावित है, जिसमें झामुमो की प्रमुख नेता कल्पना सोरेन के शामिल होने की संभावना है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन