Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

जेडीयू सांसद अजय मंडल ने पत्रकारों को दौड़ाकर पीटा, मीडियाकर्मी नाराज, देखें तस्वीरें

भागलपुर | बिहार के भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल पर पत्रकारों से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे की तैयारियों के दौरान हुई। पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित कुमार एक निजी चैनल के लिए कवरेज कर रहे थे, जब उन्होंने सांसद से सवाल पूछा। सवाल सुनते ही अजय मंडल भड़क गए और अपने समर्थकों के साथ मिलकर दोनों पत्रकारों पर हमला कर दिया।

पत्रकारों को बेरहमी से पीटा, पुलिस रही मूकदर्शक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांसद ने पत्रकारों को जमीन पर गिराकर पीटा और गाली-गलौज की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे और किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। मारपीट में घायल पत्रकारों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पत्रकारों में आक्रोश, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

इस घटना से पत्रकार समुदाय में भारी आक्रोश है। वे सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और सरकार से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोकामा में फायरिंग हो रही थी, तब भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।

अब देखना यह होगा कि सरकार इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।

देखें घटनास्थल के वीडियो से लिए गए कुछ स्क्रीनशॉट…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन