Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अजय ढौंडियाल, शैलेश अमोंकर, राहुल जौहरी, इरफान रशीद, अनंत भट्ट के बारे में सूचनाएं

पत्रकार अजय ढौंडियाल ने न्यूज एडिटर के तौर पर आई-नेक्स्ट, देहरादून ज्वाइन किया है. ढौंडियाल दैनिक जागरण, नोएडा में काम कर चुके हैं. वे अमर उजाला, दैनिक भास्कर, सहारा टीवी, आजतक, साधना न्यूज़, ईटीवी, न्यूज एक्सप्रेस में भी रहे हैं.

पत्रकार अजय ढौंडियाल ने न्यूज एडिटर के तौर पर आई-नेक्स्ट, देहरादून ज्वाइन किया है. ढौंडियाल दैनिक जागरण, नोएडा में काम कर चुके हैं. वे अमर उजाला, दैनिक भास्कर, सहारा टीवी, आजतक, साधना न्यूज़, ईटीवी, न्यूज एक्सप्रेस में भी रहे हैं.

साकाल मीडिया ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शैलेश अमोंकर ने कंपनी को अलविदा कह दिया है. इस मीडिया कंपनी में वे पिछले चार सालों से सक्रिय थे. अमोंकर कई मीडिया ग्रुप में सेल्स और मार्केटिंग में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के साथ-साथ चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की भूमिका निभा चुके हैं. अमोंकर को बेनेट, कोलमेन एंड कंपनी (द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) में काम करने का लगभग तीस सालों का अनुभव है.

डिस्कवरी नेटवर्क साउथ एशिया के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और जनरल मैनेजर राहुल जौहरी ने इस्तीफा दे दिया है. वे अब सीनियर एडवाइसर के तौर पर डिस्कवरी से जुड़े रहेंगे. डिस्कवरी में 15 साल के सफल करियर के दौरान राहुल ने कई उपलब्धियां हासिल की.

अंग्रेजी अखबार फाइनेंशियल क्रॉनिकल में इरफान रशीद को सब एडिटर बनाया गया है. रशीद अभी तक ‘राइजिंग कश्मीर’ अखबार में रिपोर्टर थे. वे श्रीनगर की वीकली मैग्जीन ‘कश्मीर लाइफ’ में फ्रीलांस रिपोर्टर रह चुके हैं.

न्यूज24 चैनल में अनंत भट्ट ने ज्वाइन किया है. वे अभी तक लाइव इंडिया में थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन