Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ नेशन डिजिटल : अजय वर्मा को पूरे अधिकार मिले, राजीव मिश्रा के पर कतरे गए!

न्यूज़ नेशन ने अब आधिकारिक तौर पर डिजिटल की पूरी कमान अजय वर्मा को सौंप दी है। राजीव मिश्रा को उनके अंडर काम करना होगा। इसको लेकर HR ने सारे कर्मचारियों को मेल भी कर दिया है।

इस मेल में साफ़ साफ़ लिखा गया है की अब डिजिटल की पूरी ज़िम्मेदारी अजय वर्मा के कंधों पर होगी और सारे HOD उनसे ही बात करेंगे।

अजय वर्मा
राजीव मिश्रा

इससे पहले राजीव मिश्रा की लगातार आ रही शिकायतों को देखकर अजय वर्मा को कमान दे दी गयी थी लेकिन कंटेंट को लेकर फ़ैसले राजीव ही ले रहे थे। सूत्र बता रहे हैं कि इस बात को लेकर अजय वर्मा ने एडिटर इन चीफ़ मनोज ग़ैरोला से बात की और उनसे कहा कि उन्हें अगर ज़िम्मेदारी देनी है तो पूरी तरह से दी जाए।

इसके बाद मैनजमेंट ने फ़ैसला लेते हुए HR से मेल जारी करवा दिया। वहीं सूत्र ये भी बता रहे हैं कि चैनल ने राजीव मिश्रा की कारगुज़रियों को देखते हुए उनसे कन्नी काटनी शुरू कर दी है।

राजीव को एडिटर इन चीफ़ मनोज गैरोला का करीबी माना जाता था लेकिन जब से उनके ख़िलाफ़ डिजिटल कर्मचारियों ने एक के बाद एक कंप्लेन करनी शुरू की, गैरोला ने भी अपना हाथ पीछे खींच लिया है। राजीव मिश्रा को लेकर चर्चा बारे में है कि चैनल जल्द ही उनसे कैबिन भी छीन सकता है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन