Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

80 प्लस के सुपर कॉप अजित डोभाल कब रिटायर होंगे!

पुष्प रंजन-

आखिर कब तक? 80 प्लस के हैं सुपर कॉप अजित डोभाल। पीएम मोदी से भी पांच साल बड़े. 11 साल से अधिक हो चुके इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सम्हालते हुए. 30 मई 2014 से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर हैं। डोभाल भारत के पांचवे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।

इनसे पहले शिवशंकर मेनन ने 65 साल की उम्र तक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की ज़िम्मेदारी सम्हाली थी। एम् के नारायणन इनसे पहले NSA थे, 76 साल की उम्र में ज़िम्मेदारी से मुक्त हो गए. 23 मई 2004 से 3 जनवरी 2005 तक जेएन दीक्षित देश के दूसरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे. 69 वर्ष तक NSA पद की ज़िम्मेदारी सम्हाली.

देश के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे ब्रजेश मिश्रा 19 नवम्बर 1998 से 22 मई 2004 तक अपने पद पर रहे. अपना 76 साल उन्होंने NSA पद पर रहते मुकम्मल किया. 5 साल,185 दिन, सबसे लम्बे समय तक NSA पद पर बने रहने का रिकार्ड ब्रजेश मिश्रा का था, जिसे अजित डोभाल ने कब का धराशायी कर दिया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन