Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रकार के अपमान से खफा उत्तर भारतीय महापंचायत ने अखबार के दफ्तर के सामने किया विरोध प्रदर्शन

मुंबई : उत्तर भारतीय महा पंचायत ने पत्रकारों के सम्मान के लिए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया… पवई स्थित हमारा महानगर अखबार से बिना कारण बताए वरिष्ठ पत्रकार  कृष्णकांत मिश्रा को नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया… पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से निवेदन पर पुतला दहन का आयोजन टाला गया… विरोध प्रदर्शन शुरू होते ही हमारा महानगर प्रबंधन ने पत्रकार को निकाले जाने के मुद्दे पर बातचीत करने का न्योता दिया… पुलिस ने भी समाचार समूह से बात करने का सुझाव दिया…

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता में संगठन की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल हमारा महानगर के प्रबंधक मंडल से मिला. पत्रकार कृष्णकांत मिश्रा को नौकरी पर वापस लेने और हमारा महानगर के कार्यरत सभी पत्रकारों को मजीठीया वेज बोर्ड के तहत सुविधाओं को दिए जाने की मांग की गई… इस पर हमारा महानगर प्रबंधक ने खुले दिल से स्वीकार करते हुए जल्द इन मांगों पर अपनी तरफ से सकारात्मक कार्यवाई करने का आश्वासन दिया… पुलिस ने पवई इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए 50 लोगों को ही प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी… पुलिस का मान रखते हुए उत्तर भारतीय महापंचायत ने उसी हिसाब से केवल चुनिंदा और मुख्य पदाधिकारियों को ही बुलाया था ताकि भीड़ ज्यादा न हो… 

आपका
विनय दुबे
अध्यक्ष
उत्तर भारतीय महा पंचायत
9820833213

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन