Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में इतनी स्वायत्तता के बाद भी ऐसी कमजोर सरकार पहले कभी नहीं दिखी

Arvind K Singh : उत्तर प्रदेश के इतिहास में पंडित गोविंद बल्लभ पंत से लेकर मायावती तक तमाम मुख्यमंत्री रहे। लेकिन अखिलेश यादव को जैसा ऐतिहासिक मौका मिला था वैसा किसी और को नहीं। कुछ महीनों पांचतारा रथ यात्रा में प्रदेश देखा और थाली में उनको राज्य की सत्ता सौंप दी गयी। लेकिन इस सत्ता से वे जो सामाजिक आर्थिक बदलाव करके दुनिया के प्रशासकों में अपना नाम लिखा सकते थे वह नहीं कर पाए।

न किसानों का दर्द दूर कर पाए न कानून व्यवस्था दुरुस्त कर पाये। इतनी स्वायत्तता के बाद भी ऐसी कमजोर सरकार पहले कभी नहीं दिखी। जितनी नियुक्तियां की उनमें से अधिकतर अयोग्य और कुपात्र। बेहतर लोग नेपथ्य मे रहे। जैसे अब हाथ पांव मार कर वे कुछ फैसले पर रहे हैं, पहले ऐसा ही करते तो आज तस्वीर अलग होती। लेकिन अब पछताने से क्या फायदा। जो समय बीत गया है वह वापस लौट कर नहीं आएगा। और गद्दी से हटने के बाद यह प्रदेश उनको वैसे ही याद करेगा जैसे त्रिभुवन नारायण सिंह को करता है, एक शालीन व्यक्ति के रूप में।

राज्यसभा टीवी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत पत्रकार अरविंद कुमार सिंह के एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन