Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ज़ी न्यूज़ की इज्जत उतारते अखिलेश यादव को सुनिए!

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जी न्यूज़ के रिपोर्टर को जमकर चमकाया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में अखिलेश रिपोर्टर से उसका नाम और चैनल पूछते हैं- रिपोर्टर ने जवाब दिया “जी न्यूज़”। इसके बाद जी न्यूज़ और उसके मालिक की इज्जत उतारते अखिलेश यादव को सुनिए…


चैनल कौन सा है… जी-न्यूज
वो तो पक्का BJP का है, बिका हुआ बीजेपी के लिए तुम्हारा मालिक भी ऐसा ही है
चैनल और मालिक बिक गए हैं और जलील होना पड़ रहा है रिपोर्टरों को -सौरभ यादव, पत्रकार


अरविंद चोटिया-

मैं समझता हूं पत्रकारों को नेताओं के हाथों ऐसे ज़लील होने की बजाय कोई छोटा-मोटा धंधा कर लेना चाहिए।

अगर आपका ज़मीर जिंदा हो तो ऐसे नेताओं को मुंह पर जवाब दीजिए। नहीं तो अपने कैमरा और माइक को गंगाजी में प्रवाहित कर दीजिए।

अगर आप इज्जत नहीं कमा पा रहे हैं तो फिर चाहे जितना और जो कमा लीजिए, किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।


नरेंद्र प्रताप-

“अरे यार तुम भागो मत बेटा, अपना नाम बताओ.. मन से सवाल पूछना, चैनल कौन सा है…जी-न्यूज.. पक्की BJP की है, बिका हुआ बीजेपी के लिए. तुम्हारा मालिक भी ऐसा ही है, उसके बारे में अलग से पूछ लेना. चाहोगे तो इनके सामने बोल दूंगा” -अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन