Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार की खिलाड़ी बेटी को सपा मुखिया ने यूँ दिया प्रोत्साहन

विवेक त्रिपाठी-

लखनऊ की शान और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता जीत चुकी साशा कटियार और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज बेहद खास और यादगार मुलाकात हुई.

अखिलेश जी ने साशा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.. खेल के प्रति उसकी मेहनत और लगन के लिए एक लाख रुपए का चेक सौंपा.

पूछा खेलने के लिए विदेश भी जाती हो..?

साशा ने कहा, हां विदेश में भी टूर्नामेंट होते हैं तो वहां अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हूं..

अखिलेश जी ने पूछा कोई दिक्कत तो नहीं आती..?

साशा ने बताया दिक्कत तो आती ही है.. पैसों का इंतजाम करना पड़ता है..

अखिलेश जी बोले, अगली बार खेलने के लिए विदेश जाना तो बता देना.. सारा इंतजाम मैं करूंगा..

साशा के पिता अनिल कटियार पत्रकार हैं और मेरे अज़ीज़ मित्र भी हैं. उन्होंने कैसे बेटी को टेनिस खिलाड़ी बनाया?? कितनी मेहनत करनी पड़ी!! कितने सारे खर्चे रोकने पड़े!! कहां-कहां से पैसों की व्यवस्था करनी पड़ी!! ये बताने लगूंगा तो कई दिन लग जाएंगे.

अखिलेश जी ने साशा से कहा मेरी बेटियां भी टेनिस की बड़ी शौकीन हैं लेकिन जितना अच्छा तुम खेलती हो, वो वैसा नहीं खेल पातीं.. बेटियों से मिलने के लिए उन्होंने साशा को अपने घर आने का न्यौता भी दिया..

वाकई अखिलेश जी बड़े दिल वाले पॉलिटिशियन हैं..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन