Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वाराणसी ज़ोन के कुल 181 थानों में मात्र एक थाने पर अल्पसंख्यक थानाध्यक्ष!

अल्पसंख्यक सहित अन्य थानाध्यक्ष मानक अनुसार तैनाती की मांग… अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने यूपी के विभिन्न जिलों में थानाध्यक्षों की नियुक्ति में निर्धारित मानक विषयक शासनादेश के घोर उल्लंघन का मामला उठाते हुए इसके पूर्ण अनुपालन की मांग की है.

सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य सीनियर अफसरों को प्रेषित शिकायत में अमिताभ और नूतन ने कहा कि आरटीआई में एडीजी ज़ोन वाराणसी कार्यालय द्वारा वाराणसी ज़ोन के 03 रेंज, वाराणसी, आजमगढ़ तथा मिर्जापुर, के विभिन्न थानों में विभिन्न वर्गों के थानाध्यक्षों की संख्या विषयक सूचना के अनुसार एससी केटेगरी हेतु आरक्षित 21 प्रतिशत थानाध्यक्ष के पदों की तुलना में मात्र 15.6 प्रतिशत, एसटी केटेगरी में 2 प्रतिशत के सापेक्ष 1.04 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग में 27 प्रतिशत के स्थान पर 21.04 प्रतिशत तथा अल्पसंख्यक के मात्र 0.52 प्रतिशत थानाध्यक्ष नियुक्त हैं.

उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार कई वर्षों से गृह विभाग के शासनादेश द्वारा अल्पसंख्यक हेतु थानाध्यक्ष के पदों पर 5 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था चली आ रहा है. ऐसे में मात्र 0.52 प्रतिशत अल्पसंख्यक थानाध्यक्ष बनाया जाना स्पष्टतया अनुचित तथा शासनादेश का घोर उल्लंघन जान पड़ता है. उन्होंने कहा कि वाराणसी ज़ोन के कुल 181 थानों में मात्र 01 थाने पर अल्पसंख्यक थानाध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एससी, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा विशेषकर अल्पसंख्यक वर्ग के थानाध्यक्ष शासनादेश वाला निर्धारित संख्या से काफी कम संख्या में नियुक्त हैं.

अमिताभ और नूतन ने इसे निष्पक्ष प्रशासन के बुनियादी सिद्धांतों के विपरीत बताते हुए प्रत्येक जिले में इस शासनादेश का पूर्ण अनुपालन किये जाने तथा शासनदेश का उल्लंघन करने हेतु उत्तरदायी अफसरों पर कार्यवाही करने की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन