Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अलवर के पत्रकार पर गंभीर आरोप, ठगे गए लोगों ने मोर्चा खोला

जे. कुमार-

जयपुर : अलवर के एक पत्रकार की करतूत के ख़िलाफ़ “मीडिया बचाओ अभियान” शुरू कर दिया गया है। अलवर के पत्रकार श्याम शर्मा ने पिछले 5 वर्ष के दौरान A-1 न्यूज चैनल में डायरेक्टर एवं मालिक बनाने का प्रलोभन देकर अलवर जिले के कई व्यवसायियों, उद्योगपतियों, राजनेताओं और अधिकारियों से बड़ी मात्रा में धन राशि एकत्र की।

यह आश्वासन आज तक पूरे नहीं किए गए। इनमे से कई लोग तो आजतक पैसे लौटने के लिए श्याम शर्मा के चक्कर काट रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने तो थक हार कर उम्मीद छोड़ दी है और अपने पैसे को बट्टे खाते में डाला मान चुके हैं।

इनमे से कुछ लोगो ने हमसे संपर्क किया। तब तय किया गया कि ठगे गए लोग एकजुट हों और अपनी लड़ाई शुरू करें। पहले श्याम शर्मा को समझाकर पैसा लोटाने की कोशिश की जाएगी और यदि इस काम के लिए पुलिस, कोर्ट में जाना पड़े तो ये भी किया जाएगा।

जिन लोगों ने इस खेल में अपने पैसे गँवाए हैं उनमें से कुछ के नाम निम्न है:-

डा.डीएस खत्री:-1-2 लाख

सुनील बिलखा:-10 लाख

तरुण शर्मा:-1 लाख

संजय शर्मा:-40 लाख

इनके अलावा बलजीत यादव, दौलत भारती, श्री कृष्ण गुप्ता, दिनेश भार्गव ने भी इस महाशय को पैसे देने की बात दोहराई है।

श्याम शर्मा पर आरोप है कि लोगों को डायरेक्टर बनाने एवं शेयर देने का झूठा आश्वासन देकर उनके पैसों से खुद इस मीडिया चैनल में डायरेक्टर बन बैठे हैं। देखना यह है कि इन सारी शिकायतों के कारण चैनल मलिक इस श्याम शर्मा पर क्या कार्रवाई करते हैं?

बताया जाता है कि श्याम शर्मा अपने सभी निवेशको को यह भी भरोसा दिलाता है कि वह सीएम तक सीधी पहुँच रखता है और वह बेरोक टॉक सीएमआर और सीएमओ तक आता-जाता है। इन तमाम निवेशकों के श्याम शर्मा के झांसे मे आने का एक यह कारण भी सामने आया है|

संपर्क मे आए कई लोगों के कथन से स्पष्ट है कि श्याम शर्मा ने कइयों को चैनल में डायरेक्टर/शेयर देने का आश्वासन देकर धोखाधड़ी की है, जो कि भा.द.स. की धारा 420 के तहत एक दंडनीय अपराध है।

अगले 30 दिनो के अंदर श्याम शर्मा ने इन सभी लोगों के पैसे नहीं लौटाए तो मजबूरन श्याम शर्मा के विरुद्ध सक्षम न्यायालय/पुलिस/जांच एजेंसी के समक्ष मामला दर्ज करवाना पड़ेगा।

पीड़ित लोग इस मेल के ज़रिए संपर्क करें:-

[email protected]

जयपुर से जे. कुमार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन