Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमन चोपड़ा, मुनीष देवगन, दिवाकर त्रिपाठी, आशीष वर्मा के बारे में सूचनाएं

Zee News से सूचना है कि बहुचर्चित शो “ताल ठोक के” को अक्सर होस्ट करने वाले एंकर अमन चोपड़ा ने चैनल को अलविदा कह दिया है. बताया जा रहा है कि वो अब न्यूज18 चैनल में दिखेंगे.

मुनीष देवगन के बारे में जानकारी मिली है कि वे आजतक छोड़कर टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल विंग में पहुंच गए हैं. वे सीनियर मैनेजर बनाए गए हैं. वे टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल की वीडियो टीम को लीड कर रहे हैं. मुनीष देवगन ‘आजतक’ में तकरीबन 15 साल से कार्यरत थे.

उधर, प्राईम न्यूज चैनल के लखनऊ ब्यूरो से सूचना है कि प्राईम न्यूज प्रबंधन ने दिवाकर त्रिपाठी को ब्यूरो चीफ बनाया है। दिवाकर त्रिपाठी के साथ आशीष कुमार वर्मा ने भी प्राईम न्यूज ज्वाईन किया है। दिवाकर त्रिपाठी और आशीष कुमार पहले भी संस्थान में काफी वक्त तक काम कर चुके हैं। पिछले 20 वर्षों से दिवाकर पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। लाइव इंडिया, पी7 और k न्यूज़ के साथ दिवाकर ने लंबी पारी खेली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिवाकर त्रिपाठी K न्यूज़ के ब्यूरो चीफ का पद संभाल चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन