बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से अमर उजाला के मैनेजर जय सिंह का अजब-गजब कारनामा सामने आया है। सामने आए एक ऑडियो में वह अखबार के हॉकर करन सिंह पर ज्यादा अखबार बेचने का दबाव बना रहा है। साथ ही जबरन अखबार की प्रतियां बढ़ाकर हॉकर को दी जा रही है। हॉकर कहता है अखबार रद्दी हो जा रहा है कोई लेता नहीं, तो उसपर प्रेशर बनाया जा रहा है। हॉकर काम करने से मना करता है तो उसकी आंखें निकाल लेने और हाथ पैर तुड़वा देने की धमकी दी रही है- सुनिए ऑडियो और नीचे करन सिंह का प्रार्थना पत्र…
सेवा में,
संपादक महोदय
भड़ास4मीडिया

सर, मैं एक हॉकर हूं। मेरा नाम करन सिंह है। सभी तरह के अख़बार डालता हूं। उत्तर प्रदेश बरेली थाना बारादरी जगतपुर पुलिस चौकी में मैंने प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की है। मुझे धमकी मिली है, अमर उजाला प्रेस से।
अमर उजाला प्रेस के मैनेजर जय सिंह जी ने 22 फरवरी 2026 को मुझे फ़ोन पर धमकी दी। उन्होंने मुझ पर जबरन अमर उजाला अखबार लगवाने का दबाव बनाया और मुझे धमकाया कि अगर मैं अमर उजाला अखबार नहीं डालूंगा तो वो मेरी आंखे निकाल देंगे। साथ ही मेरे हाथ पैर तुड़वा देंगे। सुबह 4 बजे उठते हो स्टाफ के लोग जाएंगे झगड़ा होगा। मुझे मारने की धमकी दी। दो दिन पहले 19 फरवरी 2026 को अमर उजाला के कार्यकर्ता अखिलेश 4 लोगों को लेकर सुबह 4 बजे मुझे अकेला देख कर घेरा और धमकाया।
इसके बाद जगतपुर पुलिस चौकी में 24 फरवरी 2026 को मैं एप्लिकेशन देने गया। वहां पर कांस्टेबल रविन जी ने 5 कॉपी कम कराने को लेकर बात करवा कर वापस भेज दिया। अतः जय सिंह जी ने जो धमकी दी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
अगर हम अमर उजाला नहीं लेंगे तो अमर उजाला प्रेस का स्टाफ हमारी आंखे निकाल लेगा। मैं ये एप्लिकेशन दे रहा हूं और ऑडियो इसलिए बना रहा ताकि भविष्य मुझे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार अमर उजाला प्रेस के मेनेजर जय सिंह और अखिलेश अमर उजाला प्रेस होंगे। अमर उजाला प्रेस ने ऐसे लोगों को रखा है जो धमकाते हैं।

प्रार्थी
हॉकर.. करन सिंह, बरेली


