Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राज्य

अमर उजाला के पत्रकार पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

जम्मू | मीरां साहिब क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार अजय मीनिया पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, अजय मीनिया अपनी रात्रि ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने घर आरएस पुरा लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1:30 बजे मीरां साहिब इलाके में पीछे से तेज रफ्तार में आई एक स्कॉर्पियो ने उन्हें घेर लिया।

चश्मदीदों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने पहले अजय की बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर ने उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से कुचलने की कोशिश की। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया और आरएस पुरा की दिशा में भाग निकला।

घायल अवस्था में अजय मीनिया ने किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से मीरां साहिब पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह हमलावर को पहचानते नहीं हैं और हमला अचानक हुआ। इसकी मंशा उनके लिए भी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

पत्रकार संगठनों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और हमलावर की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन