Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मीडिया अवॉर्ड में ‘अमर उजाला काव्य’ ने हासिल किए दो सम्मान

Amar-Ujala-Logo

हिंदी के प्रतिष्ठित समाचार समूह अमर उजाला की वेबसाइट काव्य ने इनमा ग्लोबल मीडिया अवार्ड में दो कैटेगरी के तहत कांस्य पदक हासिल किया है। अमेरिका के वाशिंगटन स्थित अमेरिकन थिएटर मीड सेंटर में 4 जून को इनमा ग्लोबल मीडिया अवॉर्ड समारोह का शानदार आयोजन किया गया।

अमर उजाला काव्य ने रीजनल लोकल ब्रांड के अंतर्गत अधिक से अधिक पाठकों को इंगेज करने के लिए बेस्ट लॉन्च ब्रांड कैटेगरी (डिजिटल इंगेजमेंट) में तथा डिजिटल रीडरशिप इंगेजमेंट को बढ़ाने के लिए बेस्ट आइडिया (क्रिएट ऑडियंस सेगमेंट) कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल किया है।

अवार्ड समारोह में दुनिया भर की नामी मीडिया कंपनियों के वरिष्ठ कार्यकारी मौजूद थे। समारोह में अमर उजाला काव्य की तरफ से अमर उजाला डिजिटल के इमेजिन एंड क्रिएटिव हेड अरविंद जोशी उपस्थित रहे।

अवार्ड समारोह 88 वीं सालाना इनमा वर्ल्ड कांग्रेस न्यूज मीडिया के सहयोग से आयोजित किया गया। इस साल 20 विभिन्न कैटेगरी में 195 में 40 फायनलिस्ट को अवार्ड दिए गए।

20 देशों के 50 विशेषज्ञों के इंटरनेशनल पैनल ने इन मीडिया कंपनियों को उनके उत्पादों के लिए नामांकित किया था। पुरस्कार के लिए 39 देशों की 220 मीडिया कंपनियों से लगभग 830 प्रविष्टियां आई थीं। दो समूह के रूप में ग्लोबल नेशनल ब्रांड और रीजनल लोकल ब्रांड के तहत अवार्ड दिए गए।

न्यूज पेपर, मैगजीन, डिजिटल, टेलीविजन और रेडियो मीडिया को इस अवार्ड में शामिल किया गया। इनमा मीडिया के लिए इस तरह का सालाना पुरस्कार समारोह विगत 1937 से आयोजित हो रहा है। पुरस्कार मीडिया ब्रांड को प्रमोट करने, नए प्रोडक्ट की लांचिंग, पाठकों और दर्शकों को इंगेज करने, रेवेन्यू जनरेट और इन्नोवेशन सहित अन्य कैटेगरी में दिए जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन