Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमर उजाला मथुरा के पत्रकार पर ग्राम प्रधान के साथ मिलकर जन समस्याओं में बाधा डालने का आरोप!

नौहझील क्षेत्र के ग्रामीणों ने अमर उजाला के स्थानीय पत्रकार दीपक गुप्ता पर ग्राम प्रधान के साथ मिलकर जनसमस्याओं के समाधान में बाधा डालने और सरकारी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को गवाह बनकर दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पत्रकार पर न केवल शिकायतों को रफा-दफा कराने का आरोप है, बल्कि वे प्रधान से पारिवारिक संबंधों का हवाला देकर लोगों को धमकाते भी हैं, जिससे आम जनता की समस्याओं का निस्तारण बाधित हो रहा है।


देखें भड़ास को भेजा गया शिकायतनुमा लेख-

सेवा में,

श्रीमान सम्पादक महोदय

अमर उजाला, आगरा।

महोदय,

आपको अवगत कराना है कि मथुरा जनपद के नौहझील क्षेत्र में अमर उजाला के पत्रकार द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधान (ग्राम पंचायत नौहझील) के साथ मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं होने दिया जा रहा है।

ग्राम पंचायत नौहझील में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण सरकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हैं। लेकिन अमर उजाला के पत्रकार महोदय श्री दीपक गुप्ता शिकायत निस्तारण में गवाह बनकर मामले को रफा दफा करा देते हैं।

महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के पोर्टल से प्राप्त दो- दो शिकायत पत्रों की प्रति संलग्न करके आपको भेज रहा हूं। इन दोनों में दीपक जी बतौर गवाह समस्या का निस्तारण करा रहे हैं। और धमकी भी देते हैं कि ग्राम प्रधान मेरा चचेरा भाई है। आप शिकायत करके प्रधान का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं।

कृपया जनहित में अपने संस्थान के पत्रकार दीपक जी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। और आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण कराने में मदद करें। क्योंकि अमर उजाला से लोगों को बहुत उम्मीद रहती है। इस तरह के व्यक्ति संस्थान में रहकर अखबार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

सादर अनुरोध!

प्रतिलिपि : 1- भड़ास4मीडिया


Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन