Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

हिन्दुस्तान रांची के चीफ सब एडीटर अमित अखौरी ने प्रबंधन को पिलाया पानी

मजीठिया का ठोंका था क्लेम, पक्ष में आया लेबर कोर्ट रांची के न्यायाधीश का फैसला

झारखंड एडीशन के शुरुआती दौर से दैनिक हिन्दुस्तान रांची में डेस्क पर रहे पत्रकार अमित अखौरी ने इतिहास रचते हुए हिन्दुस्तान प्रबंधन को पानी पिला दिया है। उन्होंने दो वर्ष पहले धनतेरस के आसपास ही हिन्दुस्तान रांची कार्यालय में संपादक दिनेश मिश्र द्वारा मान मर्दन के खिलाफ गगनभेदी आवाज बुलंद की थी।

प्रबंधन ने अमित अखौरी के कार्यालय आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। विवश होकर उन्होंने हिन्दुस्तान प्रबंधन पर मजीठिया वेज बोर्ड का केस कर दिया था। लेबर कोर्ट ने केस संख्या 24/2017 में उनके क्लेम को सही करार देते हुए हिन्दुस्तान प्रबंधन को भुगतान का आदेश दिया है।

अमित अखौरी के हक में मजीठिया का फैसला महज दो वर्ष में आ गया। आज समय भी करीब-करीब वही धनतेरस का है। इन दो वर्षों में अमित अखौरी कोर्ट के हर डेट में प्रबंधन की टीम को पानी पिलाते रहे। प्रबंधन उन्हें परेशान करने के लिए उनका ट्रांसफर उत्तराखंड के हल्द्वानी कर दिया था, जिसका उन्होंने पुरजोर विरोध किया था और योगदान नहीं दिया।

हर मौके पर वह डटे रहे और हौसला बुलंद रखते हुए कभी हार नहीं मानी। केस जीतने पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। अमित अखौरी ने कहा है कि अगर हिन्दुस्तान प्रबंधन ने उनके क्लेम का जल्द भुगतान नहीं किया, तो वह न्यायालय की अवमानना का केस दर्ज करेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=FArsyPA4fHs&lc=
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. गणेश कुमार सीटू

    October 25, 2019 at 9:48 am

    पत्रकारों के आंख खोलता ये खबर उनमें साहस भरने का काम भी करेगा । अब देखना ये है की झारखंड सहित पूरे देश के पत्रकार न्यायालय के इस आदेश को किस दृष्टिकोण से देखते और लेतें हैं ।
    अखौरी जी के संघर्ष और हौसलें को सलाम ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन