Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल में आमरण अनशन पर है! वीडियो देखें

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल में आमरण अनशन पर हैं। वे अपने साथ हुए कथित पुलिस अपराध के सबूत सामने लाने के लिए सीसीटीवी और सीडीआर की मांग कर रहे हैं, लेकिन सिस्टम उन्हें वही सबूत देने से इनकार कर रहा है। जिस व्यवस्था में माफिया आज़ाद हैं, वहां एक सवाल पूछने वाला अफसर जेल में है—यही इस लड़ाई की असल तस्वीर है।


प्रकरण पर वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय लिखते हैं-

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल में आमरण अनशन पर। वे पुलिस से सीसीटीवी और सीडीआर मांग रहे हैं ताकि उनके साथ पुलिस ने जो अपराध किया है, उसका सबूत सामने आ सके।

मगर पुलिस उसे मुहैया नहीं करा रही है। सोचिए कि व्यवस्था कैसे काम करती है!!

जो बाहुबली हैं। जो कोडीन माफिया हैं। जो रास्तों पर कब्जा कर रहे हैं। जो सरेआम अवैध खनन कर रहे हैं। सरेआम धमकियां दे रहे हैं। वे सब आज़ाद हैं।

क्योंकि वे सभी “हम पंक्षी एक डाल के हैं।” और एक ईमानदार पूर्व आईपीएस जो इस भ्रष्ट और गले तक सड़ चुके सिस्टम के खिलाफ बेखौफ आवाज़ उठा रहा है, वो 25 साल पुराने मामले में 25 साल बाद दर्ज की गई एफआईआर के सहारे जेल में ठूंस दिया गया है और वहां भी उसके साथ सिस्टम के दुर्व्यवहार और बदसलूकी का सिलसिला जारी है।

अमिताभ ठाकुर बेहद कमज़ोर हो चले हैं। उनकी जान पर बन आई है। मगर इस सबके बावजूद अगर आकंठ भ्रष्टाचार और प्रचंड जातिवाद में डूबी हुई व्यवस्था की उन्होंने सांसे रोक रखी हैं, तो उनके इस अदम्य साहस और प्रतिरोध की अभूतपूर्व शक्ति को बारम बार सलाम।

सत्ता का अमिताभ तो कोई भी हो सकता है। मगर इतिहास का अमिताभ एक ही होता है!!!

संबंधित खबर..

अमिताभ ठाकुर की आज देवरिया कोर्ट में पेशी, कल आईओ तलब, इन दो वीडियो से बढ़ी पूर्व IPS की सुरक्षा को लेकर चिंता!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन