Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ट्रेन में गिरफ्तार, देवरिया ले जा रही पुलिस, फ़ोन छीन ट्विटर अकाउंट कराया डिसएबल!

भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ और पारदर्शिता के पक्ष में सतत संघर्ष करने वाले योद्धा पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के साथ कुछ अनहोनी की आशंका है।

अमिताभ जी लखनऊ से दिल्ली आ रहे थे तो उन्हें शाहजहांपुर के आसपास कई लोगों ने ट्रेन से जबरदस्ती उतार लिया। पूछने पर कहां ले जा रहे हैं, कुछ नही बताया।

ट्रेन के अधिकारियों से संपर्क करने पर मात्र इतना पता चला कि 10 से 15 लोग थे जो शायद सिविल पुलिस से थे, रेलवे से संबंध नहीं है। ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कहां की पुलिस ले गई है और किस मामले में ले गई है। किसी को कोई जानकारी हो तो शेयर करें। अमिताभ ठाकुर जी की पत्नी एडवोकेट नूतन ठाकुर समेत उनके लाखों चाहने वाले परेशान हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि देवरिया में कोई एफआईआर है अमिताभ ठाकुर के ख़िलाफ़, उसी में पुलिस अरेस्ट कर देवरिया ले गई है।


अपडेट-

लखनऊ के तालकटोरा थाने के प्रभारी ने अभी अभी नूतन ठाकुर जी को फ़ोन कर सूचना दी कि कुछ माह पूर्व देवरिया में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को गिरफ़्तार किया है और उन्हें देवरिया ले जाया जा रहा है।

नूतन जी का कहना है कि देवरिया एफआईआर प्रकरण में आईओ के बारे में पता करने की कई बार कोशिश की ताकि अपना पक्ष रख सकें लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई और पूरे मामले को रहस्य बनाकर रखा गया।

इस एफ़आईआर में नूतन ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है।


पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का ट्विटर अकाउंट किसने डिलीट किया? हैरानी की बात तो ये है कि रातोंरात अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर का ट्विटर अकाउंट कहां गया? अगर डिलीट या डिसएबल हुआ तो किसने डिलीट या डिसएबल करवाया? अमिताभ ठाकुर लंबे समय से योगी सरकार की आँख की किरकरी बने हुए थे। वे STF चीफ से लेकर योगी सरकार और उनके दफ़्तर तक लगातार चुभते हुए सवाल पूछ रहे थे।

-अभिषेक उपाध्याय

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन