Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

चुनाव बीतने के बाद ही अमिताभ ठाकुर के लिए आया आज़ादी का फ़रमान

पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को हाईकोर्ट ने ज़मानत दी…गुड न्यूज़ है… लम्बी प्रतीक्षा के बाद आख़िरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट से ips अफ़सर अमिताभ ठाकुर को ज़मानत मिली। अमिताभ को योगी सरकार द्वारा जेल भेजा गया है।

अमिताभ काफ़ी समय से जेल में बंद हैं। योगी सरकार की ग़लत नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के कारण उन्हें जबरन फँसा कर जेल में भेजा गया। अमिताभ ने गोरखपुर से योगी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने की भी घोषणा की थी।

योगी सरकार के अफ़सर कोशिश करते रहे कि अमिताभ को ज़मानत न मिले और जेल में बंद रहें। इसका असर भी दिखा। लोअर कोर्ट से ज़मानत टाली जाती रही और फिर ख़ारिज कर दी गई।

मामला हाईकोर्ट पहुँचा तो वहाँ सुनवाई के बाद फ़ैसला सुरक्षित रख लिया गया। आज हाईकोर्ट ने ज़मानत पर रिहा किए जाने का आदेश सुनाया है।

वैसे जब तक अमिताभ जेल से बाहर न आ जाएँ तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। सरकार के कार्यकर्ता टाइप अफ़सर तीन तिकड़म करने का मौक़ा छोड़ते कहाँ हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन